1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चीन में माना जाता है मशरूम को सबसे पॉवरफुल औषधि, इसके फायदे है बेशुमार

चीन में माना जाता है मशरूम को सबसे पॉवरफुल औषधि, इसके फायदे है बेशुमार

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 31, 2018 01:56 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 01:56 pm IST

चीन की बात करें तो इससे सबसे अच्छी औषधि और रसायन माना जाता है। यह दो तरह का होता है। एक सफेद महरूम और दूसरा इस्टर महरूम। जानिए इसका सेवन करने के होने वाले फायदों के बारें में।

Mushroom- India TV Hindi
Mushroom Image Source : PIXABAY

हेल्थ डेस्क: हर किसी को मशरूम खाना बहुत अधिक पसंद होता है। यह हेल्थ के लिए अच्छा होने के साथ-साथ औषधिय गुण पाएं जाते है। इसमें भरपूर मात्रा में खनिज तत्व, एसिड और विटामिन्स जैसे तत्व आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है।

चीन की बात करें तो इससे सबसे अच्छी औषधि और रसायन माना जाता है। यह दो तरह का होता है। एक सफेद महरूम और दूसरा इस्टर महरूम जानिए इसका सेवन करने के होने वाले फायदों के बारें में। (बिना सर्जरी इस व्यक्ति ने इस ड्रिंक का सेवन कर घटाया 270 पाउंड वजन, दिखेगा सिर्फ 10 दिन में फर्क )

कैंसर से करें बचाव

महरुम का सेवन करने से आप ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर से बचते है। क्योकि इसमें पाया जाने वाला बीटा ग्लाइसीन औप लिनॉविक एसिड कैंसर के सेल्स से लड़ता है. इसके अलावा इसमें मौजूद लाइसिन,  प्रोटीन और काइटिन बॉडी में ट्यूमर बनाने से रोकती है। (किडनी की पथरी को सिर्फ 3 दिन में गलाकर बाहर निकाल देती है ये तोरई, जानिए कैसे करें इस्तेमाल)

Obesity
Obesity

मोटापा से दिलाएं निजात
मशरूम में लीन प्रोटीन होता है। जो कि वजन कम करने में मददगार होता है। अगर आप चाहते है कि आपका वजन कम हो तो आप मशरुम खाना शुरु कर दें।

डायबिटीज करें कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे फायदेमंद मशरूम माना जाता है। क्योंकि इसमें खनिज, विटामिन्स और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, चीनी और वसा पाया जाता है। जो कि इंसुलिन को बनने में मदद करता है।

Heart Attack
Heart Attack

हार्ट रखें फिट
मशरुम में हाई न्यूट्रियंस पाएं जाते है। जो कि आपके दिल को हेल्दी रखते है। साथ ही इसमें ऐसे एन्जाइम और रेशे पाएं जाते है। जो कि कोलेस्ट्राल को कंट्रोल रखता है।

करें बेहतर मेटाबॉलिज्म
मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाताहै। जो कि बोजन को ग्लूकोज में बदलकर एनर्जी पैदा करता है। जो कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाएं
मशरूम का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का लेवल ठीक रहता है। इसके अलावा इसमें फॉलिक एसिड पाया जाता है। जो कि महिलाओं और बच्चों के लिए अच्छा है जिन्हें खून की कमी की समस्या है।

आपको बता दें कि फॉलिक एसिड मीट में पाया जाता है।

कब्ज, अपच से दिलाएं निजात
ताजे महरूम में अधिक मात्रा में रेशे यानी की फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है। जो कि अपच, कब्ज सहित की पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल