1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 एक्ट्रेस अन्नया पांडे इस तरह रखती हैं खुद को फिट, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 एक्ट्रेस अन्नया पांडे इस तरह रखती हैं खुद को फिट, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 09:55 am IST,  Updated : Apr 22, 2019 09:55 am IST

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही अनन्या आए दिन अपनी फिटनेस और ब्यूटी के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2...- India TV Hindi
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 एक्ट्रेस अनन्या पांडे Image Source : INSTGARAM/ANANYA PANDAY

नई दिल्ली: चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही अनन्या आए दिन अपनी फिटनेस और ब्यूटी के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही मीडिया से लेकर आम जनता अनन्या के बारे में जानना चाहती है। आए दिन इंटरव्यू में अनन्या से उनके हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई तरह के सवाल किये जाते हैं। कई लोगों ने यहां तक कह दिया कि अनन्या इतनी दुबली-पतली है यह तो बहुत कम खाती होगी लेकिन अनन्या ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया है और अपने डाइट को लेकर खुलासा भी किया है।

ट्रेलर से लेकर फिल्म के पहले गाने में उनके लुक और अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग यह भी कहते दिखे कि अनन्या काफी दुबली हैं। यह ऐक्ट्रेस दिखती भले ही दुबली-पतली हो लेकिन खाना वह जमकर खाती हैं, जो उनकी हालिया शेयर्ड तस्वीर में सामने आया है। 

दरअसल, अन्नया पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह अपने शॉट के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। फोटो में गोल्डन ड्रेस पहनी अनन्या खाने का मजा लेती नजर आई हैं। 

तस्वीर शेयर करते हुए अनन्या ने बताया कि यह तस्वीर 'द जवानी सॉन्ग' के शूटिंग के दौरान की है। उन्होंने लिखा, 'द जवानी सॉन्ग का यह रियल बिहाइन्ड द सीन है।' फैन्स को यह फोटो इतना पसंद आया कि उन्होंने धड़ाधड़ लाइक करना शुरू कर दिया। अनन्या की यह तस्वीर लाखों लाइक्स बटोर चुकी है। 

बता दें कि, 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' में अनन्या के अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म इस साल 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल