1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 64 की उम्र में भी खुद को ऐसे फिट रखते हैं अनुपम खेर, शेयर किया हैवी वर्कआउट करते हुए वीडियो

64 की उम्र में भी खुद को ऐसे फिट रखते हैं अनुपम खेर, शेयर किया हैवी वर्कआउट करते हुए वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2019 08:11 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 08:11 am IST

अनुपम खेर 64 की उम्र में भी खुद को फिट रखते हैं। उन्होंने हैवी वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Anupam kher- India TV Hindi
Anupam kher

एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले अनुपम खेर 64 की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अनुपम खेर वैरी वर्कआउट करके खुद को फिट रखते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अनुपम खेर अपने फिटनेस गोल अपने फैन्स के लिए शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक वर्कआउट वीडियो शेयर की है। उनकी यह वीडियो लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करेगी।

वीडियो में अनुपम खेर जिम में अपर बॉडी एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मुझे यह वीडियो पसंद है। आशा करता हूं आपको भी पसंद आएगी।

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अनुपम खेर ने अपनी फिटनेस के राज खोले थे। अनुपम खेर ने बताया- वह 60 साल की उम्र से रोजाना जिम जाना शुरू कर दिया था। मैं हमेशा से फिट और स्ट्रॉंग रहना चाहता हूं। अनुपम खेर ने बताया वह पिछले कई सालों से जिम जा रहे हैं।

अनुपम खेर ने बताया पहले वह अपने बेस्ट फ्रेंड अनिल कपूर के घर एक्सरसाइज करने जाते थे। अनिल कपूर के घर प्राइवेट जिम है जिसका वह इस्तेमाल नहीं करते हैं इसलिए पूरी जिम मेरे पास होती थी। अनुपम खेर ने बताया था- उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए म्यूजिक या मोटिवेशन की जरुरत नहीं होती है। मैं खुद से ही प्रेरित हो जाता हूं और अकेले एक्सरसाइज एंजॉय करता हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने अमेरिकन शो New Amsterdam की शूटिंग कर रहे हैं। 

Also Read:

अनिल कपूर भी हुए 'फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल, रनिंग करते हुए सामने आया वीडियो

भरे हुए गैस सिंलेंडर को खिलौने की तरह उठा रहे हैं विद्युत जामवाल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल