1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भरे हुए गैस सिंलेंडर को खिलौने की तरह उठा रहे हैं विद्युत जामवाल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

भरे हुए गैस सिंलेंडर को खिलौने की तरह उठा रहे हैं विद्युत जामवाल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

 Published : Sep 05, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 01:58 pm IST

विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह भरे हुए सिलेंडर से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

Vidyut jammwal- India TV Hindi
Vidyut jammwal Image Source : INSTAGRAM

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करते हैं। इस बार विद्युत ने एक अनोखे तरीके से वर्कआउट किया है। विद्युत ने भरे हुए गैस सिलेंडर को उठाकर वर्कआउट किया है। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विद्युत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अब ये करके देखो। जिनको विश्वास नहीं होता है, यह एक भरा हुआ सिलेंडर है। आपका शरीर ट्रेन होने के लिए तैयार है बस आपका दिमाग ये नहीं जानता है। एक्सक्यूस देना बंद करें।

इस वीडियो में विद्युत जामवाल एक हाथ से भरा हुआ सिलेंडर इस तरह उठा रहे हैं मानो किसी छोटे से खिलौने से खेल रहे हों।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल आखिरी बार 'जंगली' फिल्म में नजर आए थे। अब वह जल्द ही 'कमांडो 3' में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

रात के समय चावल खाने से नुकसान नहीं बल्कि है बेहतरीन फायदे, जानें फेमस न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

लगातार 10 साल से बर्गर और चिप्स खाने की वजह से 17 साल का लड़का हो गया बहरा और अंधा, जानें वजह

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल