1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद घर लौटे अरुण जेटली, जानिए क्यों पड़ती है इसकी जरूरत

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद घर लौटे अरुण जेटली, जानिए क्यों पड़ती है इसकी जरूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 10:55 am IST,  Updated : Jun 06, 2018 11:17 am IST

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली किडनी ट्रांसप्लांट के कारण तीन सप्ताह तक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रहने के बाद घर वापस आ गए हैं। जानिए क्यों पड़ती है किडनी प्रत्यारोपण की जरुरत...

ARUN jetily- India TV Hindi
ARUN jetily

हेल्थ डेस्क: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली किडनी ट्रांसप्लांट के कारण तीन सप्ताह तक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रहने के बाद घर वापस आ गए हैं। जेटली ने ट्विटर पर एक संदेश मे अस्पताल के डाक्टरों, नर्स और उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने वहां उनकी देखभाल की। जेटली ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘घर आकर खुश हूं। मैं डाक्टरों, नर्सों और चिकित्सा सहायकों का आभार जताता हूं जिन्होंने तीन सप्ताह मेरी देखभाल की। मैं सभी शुभेच्छुओं, सहयोगियों तथा मित्रों को धन्यवाद देता हूं जो चिंतित थे और मेरे स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना कर रहे थे।’’

65 साल के जेटली 12 मई को अस्पताल में भर्ती हुए और 14 मई को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उसके बाद उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए अलग वार्ड में रखा गया। अस्पताल से ही उन्होंने मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपने फेसबुक पृष्ठ पर एक आलेख लिखा।

किडनी प्रत्यारोपण आज के समय में एक आसम सम्साय है। हर व्यक्ति के शरीर में 2 किडनी होती है। जिनका हेलदी रखना बहुत ही जरुरी है। अगर किसी व्यक्ति की किडनी खराब होती है तो इसका लक्षण पहले से मिलने लगते है। बस उन्हें समझ कर समय में ट्रिटमेंट कराना जरुरी है।

क्या थी अरुण जेटली की समस्या

साल 2014 में केंद्र में राजग के सत्ता में आने के बाद जेटली ने सर्जरी कराई थी। यह ऑपरेशन उन्होंने वजन पर नियंत्रण के लिए कराया था। पहले यह ऑपरेशन मैक्स अस्पताल में हुआ, लेकिन जटिलताओं के कारण उन्हें बाद में एम्स में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने कहा कि एम्स के डॉक्टर जेटली के आवास पर उनकी निगरानी कर रहे हैं। अभी यह फैसला नहीं लिया गया है कि उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत है या नहीं। कहा जा रहा है कि किडनी डोनेट करने वाला व्यक्ति और अरुण जेटली दोनों लोग स्वस्थ है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कब पड़ती है प्रत्यारोपण की जरुरत

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल