1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! फलों के राजा आम के अलावा इन्हें भी न खाएं, आप हो सकते हैं निपाह वायरस के शिकार

सावधान! फलों के राजा आम के अलावा इन्हें भी न खाएं, आप हो सकते हैं निपाह वायरस के शिकार

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 28, 2018 08:44 am IST,  Updated : May 28, 2018 08:44 am IST

सरकारी स्वास्थ विभागों में भी इस खतरनाक वायरस के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह वायरस कुछ फलों के द्वारा मनुष्यों तक पहुंचा है। जिन्हें चमगादड़ ने खाया है। जानिए ऐसे कौन से फल है। जिनका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Nipah Virus in kerala- India TV Hindi
Nipah Virus

हेल्थ डेस्क: केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस से कई लोगों की मौत के बाद इसका खौफ पूरे देश में फैल गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट में निपाह विषाणु फैलने में चमगादड़ और सूअर के मूल स्रोत होने से इनकार किया गया है। मेडिकल टीम अब निपाह विषाणु फैलने के अन्य संभावित कारणों का पता लगा रही है। WHO के अनुसार यह वायरस निपाह वायरस से इन्फेक्टेड चमगादड़ों के जरिए इंसानों तक पहुंच रहा है।

सरकारी स्वास्थ विभागों में भी इस खतरनाक वायरस के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह वायरस कुछ फलों के द्वारा मनुष्यों तक पहुंचा है। जिन्हें चमगादड़ ने खाया है। जानिए ऐसे कौन से फल है। जिनका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार यह वायरस केला, आम और खजूर से सबसे ज्यादा फैल रहा है। अगर ये फल केरल से आप तक आ रहे है, तो इनका सेवन न ही करें। नहीं तो ये आपकी बॉडी तक फैल सकता है।

ध्यान रखें य बातें

  • जब भी फलों का सेवन करें, तो उससे पहले अच्छी तरह से धो लें।
  • खाने से पहले फलों को अच्छी तरह से देख लें कि उसमें कोई खाने का निशान तो नहीं।
  • सुउरों और चमगादड़ से दूर रहें, क्योंकि यह वायरस इन्हीं से फैलता है।
  • जमीन में गिरे हुए फलों को न खाएं।
  • अगर आपके सिर में जलन या फिर तेज दर्द हो रहा है या फिर सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • निपाह वायरस से इन्फेक्टेड चमगादड़ या कोई और पक्षी किसी फल पर चोंच मारता है या खाता है, तो ये वायरस फ्रूट में आ जाता है। ये फल कोई भी हो सकता है।

वीडियों में जानें निपाह वायरस के बारें में सबकुछ

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल