1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोगमुक्त रहना हो तो न रहें क्लीन शेव, जानिए दाढ़ी रखने के फायदे

रोगमुक्त रहना हो तो न रहें क्लीन शेव, जानिए दाढ़ी रखने के फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2016 09:24 pm IST,  Updated : Jan 21, 2016 09:25 pm IST

आमतौर पर बढ़ी हुई दाढ़ी को लोग बेहतर नहीं मानते इसलिए वो क्लीन शेव रहना पसंद करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग अपने चेहरे पर घनी दाढ़ी रखते हैं वो कई बीमारियों से खुद को दूर कर लेते हैं। कम से कम ताजा अध्ययन तो यही कहता है।

beards - India TV Hindi
beards

नई दिल्ली: आमतौर पर बढ़ी हुई दाढ़ी को लोग बेहतर नहीं मानते इसलिए वो क्लीन शेव रहना पसंद करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग अपने चेहरे पर घनी दाढ़ी रखते हैं वो कई बीमारियों से खुद को दूर कर लेते हैं। कम से कम ताजा अध्ययन तो यही कहता है। यह अध्ययन अमेरिका के एक अस्पताल में किया गया है।

ये भी पढ़े- सावधान! कही आप भी ये चीजें दोबारा गर्म करके तो नहीं खाते

पहले की धारणा क्या कहती है:

जैसा कि दाढ़ी चेहरे के हर हिस्से पर उगती है और दाढ़ी के बालों की बनावट अलग होती है उसमें एक अजीब तरह का घुमाव होता है। कुछ लोगों का दावा है कि दाढ़ी न सिर्फ चेहरे पर एक अलग तरह की इरिटेशन को जन्म देती है बल्कि दाढ़ी में ऐसे अनचाहे बग भी पनपते हैं जो स्वास्थ्य के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। यानी दाढ़ी हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है।

जिन लोगों में दाढ़ी को लेकर एक अलग तरह का भय रहता है उनके इस भय को न्यूयॉर्क में हाल ही में हुए एक शोध ने और बल दे दिया था जिसमें बताया गया कि घनी दाढ़ी में बैक्टीरिया का मल मौजूद रहता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों की दाढ़ी में टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

वहीं अमेरिका के एक अस्पताल में किया गया एक अध्ययन इससे एकदम उलट कहानी कहता है।  

अगली स्लाइड में पढ़े फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल