1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. माथे पर चंदन लगाने के है ये 5 फायदे

माथे पर चंदन लगाने के है ये 5 फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2016 07:52 am IST,  Updated : Mar 15, 2016 07:55 am IST

हेल्थ डेस्क: हिंदू धर्म में चंदन का बहुत ही अधिक महत्व है। इसे सबसे पवित्र भी माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान इसकी लकड़ी से हवन और देवी-देवता की पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता

sandal powder- India TV Hindi
sandal powder

हेल्थ डेस्क: हिंदू धर्म में चंदन का बहुत ही अधिक महत्व है। इसे सबसे पवित्र भी माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान इसकी लकड़ी से हवन और देवी-देवता की पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन शायद आपको ये बात नहीं पता है कि इससे आपको स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते है। जी हां इसका माथे में तिलक लगाने से आप कई बीमारियों से बच सकते है।

ये भी पढ़े-

दोनों आंखो के बीच जिस जगह पर आप चंदन लगाते है उसे अग्नि चक्र कहते है। इसे तीसरी आंख भी कहा जाता है। यहां पर चंदन लगाते ही हमारी आंख सक्रिय हो जाती है। साथ ही हमारी केन्द्रिया भी ठीक ढंग से काम करने लगती है। चंदन को ठंडा माना जाता है। इसी कारण यह कई बीमारियों में फायदेमंद होता है।

सिर दर्द से दिलाएं राहत

अगर आप कही बाहर गए है और आपके सिर में बहुत दर्द हो रहा है तो चंदन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चाइनीज एक्यूप्रेशर साइंस माना जाता है कि माथे यानी कि दोनों आइब्रो के बीच की जगह को तंत्रिकाओं का नज़दीकी बिंदु समझा जाता है। इसीलिए इस बिंदु पर मसाज करने से सिरदर्द में राहत मिलती है। अगर आप यहां पर चंदन लगाएं। इससे आपको सिर को ठंडक मिलेगी। जिससे आपका सिर दर्द सही हो जाएगा।

सकारात्मक एनर्जी दें
माना जाता है कि दोनो भौहों के बीच का भाग आपके अवचेतन मन और विभिन्न विचार प्रक्रियाओं का नेतृत्व करती है। इस चक्र के कारण आपके नकारात्मक विचारों के रुप में आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। इसको रोकने के लिए चंदन काफी लाभकारी है। इसलिए इसे माथे में तिलक के रुप में जरुर लगाना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल