1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खाना खाने से पहले पीएं 2 गिलास पानी, कभी नहीं होंगे मोटापे का शिकार

खाना खाने से पहले पीएं 2 गिलास पानी, कभी नहीं होंगे मोटापे का शिकार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 01:26 pm IST

आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग इससे पीड़ित है। लेकिन आप बिना किसी डॉयटिंग के भी अपने मोटापा को कम कर सकते हैं।

मोटापा को इस तरह करें...- India TV Hindi
मोटापा को इस तरह करें कम।

अक्सर आपने घर में सुना होगा ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। लेकिन शायद ही हम इस चीजो को फॉलो करते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो अपने शरीर के हिसाब से पानी पीते हैं। उबला हुआ पानी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि गर्म या गुनगुना पानी सिर्फ हमारे शरीर को डिटॉक्स नहीं बल्कि यह हमारे स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। बल्कि हमें फिट रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा अगर आप गर्म पानी पीते वक्त इसमें नींबू और शहद मिलाते हैं तो यह आपके हेल्थ और स्किन के लिए काफी लाभदायक है। ऐसा करने से आपका हाइड्रेट रहने के साथ-साथ पूरे दिन आप एनर्जेटिक फिल करते हैं। जल्दी में वजन कम करने का सबसे सस्ता और सरल तरीका है दो ग्लास पानी रोजाना।

खाना खाने के बाद नहीं पहले पीएं पानी

खाने से पहले दो गिलास पानी पीते हैं तो आप कुछ दिनों वजन कम कर सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खाना खाने से पहले दो गिलास पानी पीने से आपकी भूख कम हो जाती है और आप जब खाना खाने बैठते हैं तो कम कैलोरी का सेवन करते हैं। जिससे कारण आपका वजन आसानी से कम हो जाता है।

कई साइड इफेक्ट से बच जाएंगे आप
दिन में कम से कम तीन बार खाना खाते हैं और उससे पहले दो गिलास पानी पीते हैं तो आप अपने वजन पर नियंत्रण पा सकते हैं। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से आप कई तरह के संक्रमणों से भी बच सकते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल