1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पुरुषों में दिखें ये लक्षण, तो समझों आपको आ सकता है किसी भी समय 'घातक' हार्ट अटैक

पुरुषों में दिखें ये लक्षण, तो समझों आपको आ सकता है किसी भी समय 'घातक' हार्ट अटैक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 04:50 pm IST

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा वर्ग के लोगों को भी भारी मात्रा में हार्ट अटैक की समस्या हो जाती है। कई लोग तो अपनी जान से हाथ धो लेते है। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे है। जिनका पता बहुत ही पहले चल जाता है। बस इन्हें पहचानकर आसानी से हार्ट अटैक जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

heart attack sign- India TV Hindi
heart attack sign

हेल्थ डेस्क: हार्ट अटैक एक ऐसी बीमारी है। जिसे आने से पहले कई संकेत मिलने लगते है। अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें तो घातक हार्ट अटैक से बच सकते हैं। जरुरी नहीं कि पहली बार आया हार्ट अटैक भी खतरनाक हो लेकिन इनके लक्षणों के पहचान कर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है।

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा वर्ग के लोगों को भी भारी मात्रा में हार्ट अटैक की समस्या हो जाती है। कई लोग तो अपनी जान से हाथ धो लेते है। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे है। जिनका पता बहुत ही पहले चल जाता है। बस इन्हें पहचानकर आसानी से हार्ट अटैक जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

खर्राटा आना

अगर आपको सोते समय लगातार खर्राटा आ रहे है तो यह भी एक हार्ट अटैक का ही एक लक्षण है। अगर आपको ऐसा लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट की समस्या
अगर आपको हमेशा मिचली, अपच या फिर बार-बार डकार आती है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत है। इसका कारण है गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट की नसें दिल की नसों से जुड़ी होती हैं। जिसके कारण आपके दिल को किसी भी तरक की समस्या होती है तो यह संकेत मिलता है।

पैरों में दर्द
अगर आप टहलने निकले है और आपके पैर या हिप्स में तेज दर्द हो रहा है, तो यह भी एक हार्ट अटैक का लक्षण है। धमनियों के संकुचित हो जाने और रक्त प्रवाह बाधित होने की कारण जोड़ों, पेट और सिर में खून कम पहुंचता है। जिससे पैरों में भी खून की कमी आने लगती है जिससे दर्द की समस्या उत्पन्न होती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और लक्षणों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल