हेल्थ डेस्क: भारत में गन्ना का उत्पादन ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा होता है। अगर आपको बहुत अधिक थकान है और प्यास हो और आपको कोई एक गिलास गन्ने का रस दे दे तो वाह क्या बात है। इसके पीते ही आपकी थकान गायब हो जाएगी। आपको शायद ये बात न पता हो कि एक गिलास गन्ने का रस आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारें में।
Related Stories
गन्ना में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्निशियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और जिंक जैसे मिनिरल्स पाएं जाते है। साथ ही इसका सेवन करने से प्रोटीन का लेवल बढ़ता है। जिसके कारण आपको बुखार, संक्रमण जैसी समस्याओं कोसों दूर रहती है।
इसके साथ ही इसमें आयरन और विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी3, बी4, बी5 और बी6, प्रोटीन एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर अच्छी मात्रा में हैं। साथ ही इसे पीने से आपके शरीर की के पोषक तत्व खून के बहाव को सही रखते है।
तुंरत ऊर्जावान बनाए
गन्ने के रस में प्राकृतिक तौर पर शुगर है जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाती है और यह पानी की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन के तुरंत बाद आप ताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कैंसर से करें बचाव
गन्ने के रस में अधिक मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम पाया जाता है। जो इसके स्वाद को खारा करती है। इसी कारण ये तत्व आपको कैंसर होने से बचाते है। यह तत्व कई तरह के कैसंर से लडते है जैसे कि प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर आदि।
अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारें में