1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना बस एक गिलास पीएं गन्ना का रस और फिर देखें कमाल

रोजाना बस एक गिलास पीएं गन्ना का रस और फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 08:15 pm IST

गन्ना में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्निशियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और जिंक जैसे मिनिरल्स पाएं जाते है। जो कि कैंसर, हार्ट संबंधी समस्या, लिवर, किडनी संबंधी समस्याओं से कोसों दूर रखता है। जानिए फायदें....

Cough-cold
Cough-cold

सर्दी-जुखाम से दिलाएं निजात
अगर आपको सर्दी-जुखाम की समस्या है तो गन्ने का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व तुरंत आपको आराम देगे।

पाचन को रखें ठीक
गन्ने के रस में अधिक मात्रा में पोटैशियम पदार्थ पाया जाता है जो आपके पाचनतंत्र को ठीक रखने में सहायक है। इसका सेवन करने से पाचन के साथ-साथ कब्ज की भी समस्या से भी निजात मिल जाता है।

Obesity
Obesity

मोटापा से दिलाएं छुटकारा
वजन की समस्या से परेशान है, तो इसमें गन्ना का रस काफी मदद कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर पाया जाता है। इसके साथ ही खराब कोलेस्ट्राल को कम कर वजन कम करने में सहायक होता है। इससे घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है। जिससे आपका वजन नही बढ़ता है।

डायबिटीज करें कंट्रोल
अगर आपको डायबिटीज का समस्या है तो गन्‍ने का जूस आपको लाभ पंहुचा सकता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपके ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल को बैलेंस कर के रखता है। जिससे आपको डायबिटीज की समस्या से आराम मिलता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल