1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अब रणबीर कपूर को हो गई है ये बीमारी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

अब रणबीर कपूर को हो गई है ये बीमारी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 04:44 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों बीमार है। जिसके कारण वह मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2018 में रैंप वॉक नहीं करेंगे। इतना ही नहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी बैक पैन के कारण इस शो में नहीं आ पाएंगे। इसके कारण इसे उनके ठीक होने तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। जानिए इसके बारें में सबकुछ...

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Ranbir Kapoor

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों बीमार है। जिसके कारण वह मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2018 में रैंप वॉक नहीं करेंगे। इतना ही नहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी बैक पैन के कारण इस शो में नहीं आ पाएंगे। इसके कारण इसे उनके ठीक होने तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।  

सूत्रों के अनुसार इन दिनों रणबीर कपूर टाइफाइड की बीमारी का सामना कर रहें हैं। जिसके कारण उन्हें डॉक्टर ने बेड रेस्ट बोला है। इसके साथ ही किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने की भी रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'संजू' का टीजर 24 अप्रैल को आ रहा है। फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है और रणबीर इसमें मुख्य रोल कर रहे हैं। जानिए आखिर क्या है टाइफाइड, कारण और कैसे पाएं इससे निजात।

क्या है टाइफाइड

यह प्रकार का बुखार होता है। जिसे मियादी बुखार भी कहा जाता है। यह दुनियाभर में एक प्रकार के बैक्टिरिया के कारण होता है। मुख्य रुप से ये बीमारी दूषित भोजन और पानी के कारण होता है। विशेषरुप से बच्चों इस गंभीर बीमारी से ज्यादा ग्रसित है। इसका अन्य कारण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को बी हो सकता है।

हर साल 21 मिलियन टायफाइड के मामले सामने आते है। जिसका इलाज भी संभव है, लेकिन इस बीमारी के बारें में ज्यादा जानकारी न होने के कारण लाखों लोग इस बीमारी से मर भी जाते है।
 
लक्षण

  • भूख न लगना।
  • सिरदर्द रहना।
  • पूरे शरीर में दर्द रहना।
  • आलस्य रहना।
  • दस्त हो जाना।

टाइफायड से सही होने पर कम से कम 4 सप्ताह लग जाते है।

अगली स्लाइड में जानें किन चीजों का न करें सेवन

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल