1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पुरुषों में दिखें ये बदलाव, तो न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर

पुरुषों में दिखें ये बदलाव, तो न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2017 10:51 am IST,  Updated : Oct 16, 2017 10:53 am IST

कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से और अंग को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ खास संकेतों से इसकी पहचान की जा सकती है। जानिए कैसे आप इसे पहचान कर इसकी रोकथाम कर सकते है। जानिए इसके संकेतो के बारें में...

man
man

मुंह में पैचेज पड़ना
अगर आपको अधिक सिगरटे या तंबाकू खाते है। जिसके कारण आपके मुंह के अंदर और होठों में सफेद या लाल पैचेज पड़ रहे है, तो यह मुंह के कैंसर का लक्षण है।

लगातार वजन कम होना
अगर आपका वजन बिवा किसी एक्सरसाइज या जडाइट के कम हो रहा है, जो कि नार्मल वजन से कम है, तो आपको लंग्स, पेट या फिर पेन्क्रियाज कैंसर हो सकता है।
 
लगातार खांसी आना
कोल्‍ड और फ्लू के अलावा धूम्रपान करने वालों को खांसी आती है, लेकिन अगर बिना किसी कारण से लगातार खांसी आये तो यह लंग कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। अगर खांसी के साथ खून भी आये तो मामला गंभीर है। इसलिे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल