गर्दन के दर्द को न करें इग्नोर हो सकता है सर्वाइकल, जानें लक्षण, कारण और ट्रीटमेंट
गर्दन के दर्द को न करें इग्नोर हो सकता है सर्वाइकल, जानें लक्षण, कारण और ट्रीटमेंट
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 13, 2020 03:54 pm IST,
Updated : Mar 17, 2020 02:20 pm IST
अगर आप गर्दन, कमर और पीठ के दर्द से परेशान है तो आपको बता दें कि यह सर्वाइकल का कारण हो सकता है। आज इस समस्या से अधिकतर लोग परेशान है। जानें इस समस्या के बारे में सबकुछ।
cervical pain
लगातार गर्दन में दर्द बना रहना, हिलाने में प्रॉब्लम होना आदि समस्या हो हम आम समझ लेते है। इस दर्द के साथ लंबे समय तक हम ध्यान नहीं देते है। लेकिन आपको बता दें कि यहीं दर्द आगे जाकर सर्वाइकल का कारण बन जाता है। कुर्सी और एसी में लगातार बैठने वालों को ये समस्या ज्यादा देखी गई है। लोग घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठते हैं, लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं जिससे यह समस्या होती है। इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी होते है जो अपने मोबाइल को कान और कंधे के बीच फंसा कर काफी देर कर बात करते रहते है जोकि तेज दर्द का कारण बनता है। अगर इस समस्या से समय के साथ सही नहीं किया तो आगे चलकर बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। जानें इसके लक्षण, कारण और ट्रीटमेंट।