1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिखें ये संकेत तो समझो आपको होने वाला है चेचक, ऐसे पाएं इनसे कुछ ही दिनों में निजात

दिखें ये संकेत तो समझो आपको होने वाला है चेचक, ऐसे पाएं इनसे कुछ ही दिनों में निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2018 09:03 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 04:57 pm IST

तेजी से बुखार और शरीर में खुजली होने लगती है। जो कि आगे चलकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है। अब यह एक आम बीमारी बन चुकी है। जानिए चेचक होने का कारण, लक्षण और बचने के उपाय।

chikenpox- India TV Hindi
chikenpox

हेल्थ डेस्क: चेचक एक संक्रामक बीमारी है। जो कि बेरिसेला नामक वायरस के कारण हो जाती है। इसमें तेजी से बुखार और शरीर में खुजली होने लगती है। जो कि आगे चलकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है। अब यह एक आम बीमारी बन चुकी है। जानिए चेचक होने का कारण, लक्षण और बचने के उपाय।

कारण

चेचक वैरियोला-जोस्टर नामक वायरस चेचक और चिकनपॉक्स के जिम्मेदार होते है। यह एक व्यक्ति से दूसरें को भी आसनी से फैल जाती है। यह रोग जब किसी व्यक्ति को होता है, तब इसे ठीक होने में 10 से 15 दिन लग जाते हैं। किंतु रोग के कारण चेहरे आदि पर जो दाग़ पड़ जाते हैं, उन्हें ठीक होने में लगभग 5 या 6 महीने का समय लग जाता है। यह बीमारी आमतौर पर सर्दियों और बरसात के मौसम में होती है।
अत्यधिक ठंड और गर्म होने से बी यह बीमारी हो जाती है।
जिनकी स्किन संवेदनशील होती है। उन्हें भी यह समस्या हो जाती है।

लक्षण

  • शरीर में दर्द
  • ठंड लगना
  • सिरदर्द होना
  • चेहरे, पीछ, हाथ, पैर में दाने निकल आना
  • जो कि आगे चलकर अंधापन, विकलंगता या फिर मौत का कारण बन जाती है।
  • दानों में खून आना भी एक गंभीर समस्या है। ये दाने एक साथ उभरकर एक साथ बढ़ते है और एक साथ झड़ जाते है। झड़ने के बाद दाने की जगह गढ्ढे बन जाते है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और घरेलू उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल