1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! आंत के जीवाणु के कारण आपको हो सकती है बेचैनी, अवसाद

सावधान! आंत के जीवाणु के कारण आपको हो सकती है बेचैनी, अवसाद

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2018 08:31 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 08:31 am IST

आंत में मौजूद जीवाणु के कारण लोगों को टाइप टू मधुमेह और मोटापे की समस्या हो सकती है और इस वजह से उन्हें अवसाद और बेचैनी हो सकती है।

Depression- India TV Hindi
Depression

हेल्थ डेस्क: आंत में मौजूद जीवाणु के कारण लोगों को टाइप टू मधुमेह और मोटापे की समस्या हो सकती है और इस वजह से उन्हें अवसाद और बेचैनी हो सकती है।

अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसंधानकर्ताओं के अध्ययन में यह बात सामने आयी कि अधिक वसा वाला पदार्थ खाने वाले चूहे में मानक भोजन खाने वाले पशुओं की तुलना में बेचैनी, अवसाद के लक्षण अधिक प्रबल हो जाते हैं।

अमेरिका के जोसलिन मधुमेह केंद्र के सी. रोनाल्ड काह्न ने कहा कि अगर अधिक वसा वाले खाने के साथ प्रतिजैविक दी जाए तो सारे व्यवहार बिल्कुल बदल जाते है।

काह्ल ने कहा, ‘‘इन्डोक्राइनोलॉजिस्ट के तौर पर हम प्राय: सुनते हैं कि दूसरे तरह का खाना खाने के बाद लोगों को अलग तरह का लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अध्ययन के अनुसार कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे दिमाग के कामकाज के तरीके को प्रभावित करती हैं लेकिन खाने से आंत के जीवाणुओं में भी परिवर्तन होता है।’’

‘मोलेकुलर साइकियाट्री’ जर्नल में इस अध्ययन का प्रकाशन किया गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल