1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना 2 चम्मच इसबगोल का इस्तेमाल मोटापा से दिलाएगा हमेशा के लिए छुटकारा

रोजाना 2 चम्मच इसबगोल का इस्तेमाल मोटापा से दिलाएगा हमेशा के लिए छुटकारा

 Written By: Swati Singh
 Published : Jun 18, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 03:39 pm IST

इसबगोल भूसी ज्यादातर भारतीय घरों में मिलती है। इसबगोल को लेकर एक बात जो अक्सर कही जाती है कि ये आपके शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालती है। आज आपको इसके कई फायदे के बारे में बताएंगे। डॉक्टर के मुताबिक आपको कब्ज की समस्या है तो आप रोजाना सुबह के वक्त इसबगोल का इस्तेमाल करें।

Isabgol- India TV Hindi
Isabgol

हेल्थ डेस्क: इसबगोल भूसी ज्यादातर भारतीय घरों में आसानी से आपको मिल जाएगी। इसबगोल को लेकर एक बात जो अक्सर कही जाती है कि ये आपके शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालती है। आज आपको इसके कई ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जिसे डॉक्टर भी सही मानते है। डॉक्टर के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को अगर कब्ज की समस्या है तो रोजाना सुबह खाली पेट इसबगोल का इस्तेमाल करके देखें। साथ ही डॉक्टर के मुताबिक इसबगोल आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है।

इसबगोल में अधिक मात्रा में पाया जाता है फाइबर

इसबगोल में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, सिर्फ इतना ही नहीं इसे हेल्दी माना जाता है। अगर आप अपना वजन कंट्रोल या कम करने की सोच रहे हैं तो रोजाना इसबगोल पिएं।

भूख को करना है कंट्रोल
इसबगोल भूख को भी कंट्रोल करता है। इसबगोल की खासियत यह है कि जब आप इसबगोल को पानी में मिलाते हैं उसके 10 मिनट बाद इसका साइज बढ़ जाता है। और इसको पीने के बाद आपको ऐसा फिल होगा कि आपने ब्रेकफास्ट कर लिया है।

आंत को अंदर तक करता है साफ
इसबगोल आंत को अंदर तक साफ करता है। गैस की प्रॉब्लम से लेकर पेट से जुड़ी कई तरह के समस्या से निजात दिलाता है। इतना ही नहीं ये वजन को भी कम करता है।

बॉडी को अंदर से साफ करता है
इसबगोल शरीर को अंदर से साफ करता है। आंत से लेकर पाचन शक्ति सब कुछ को ठीक करता है। डाक्टर के मुताबिक जिन लोगों को कब्ज़ या पेट की गड़बड़, खराब हाज़मा जैसी परेशानियां रहतीं हैं, उनके लिए इसबगोल एक आसान, सस्ता और प्राकृतिक उपाय है। इसबगोल की तासीर ठंडी होती है, इसे कब्ज़, पेचिश और आंत के रोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसबगोल पेट की आंतों में फंसे मल को निकाल कर पेट साफ़ करता है।

कैसे करें इसका इस्तेमाल
अगर आपको वजन कम करना है तो सुबह के वक्त जितना पानी पिना है उसे लें और उसमें इसबगोल मिला ले साथ ही नींबू का रस मिला लें। और कोशिश करें जितना ज्यादा पानी पी सके।

कोशिश करें रोजाना दो चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में मिलाए और दो बूंद नींबू का रस मिलाकर उसे पीएं

आपको बता दें कि इसबगोल एक पौधे ‘प्लेंटेगो ओवेटा’ और ‘प्लेंटेगो सीलियम’ के बीजों से प्राप्त होता है। इसके बेहतरीन गुणों के कारण इसबगोल को पेट से जुडी कई तरह की परेशानियों में बहुत कारगर माना जाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल