1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. क्या आप जानते है सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए कितना जरूरी है?

क्या आप जानते है सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए कितना जरूरी है?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2016 12:49 pm IST,  Updated : Apr 02, 2016 01:09 pm IST

एक स्टडी से पता पता चला है की सुबह जल्दी उठने वाले लोगो की बुद्धि देर से उठने वाले लोगो से तेज होती है। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रहेगे। आइए जानते है सुबह जल्दी उठने के और फायदे।

early morning- India TV Hindi
early morning

हेल्थ डेस्क:हम अपनी दिन भर की थकान उतारने के लिए रात को चैन की नींद लेते है और सुबह जल्दी उठने में आलस करते है आपको सुबह जल्दी उठना बेहद मुशकिल काम लगता है। आप आलस करते है पर क्या आप जानते है की सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है।

ये भी पढ़े

अगर आप सुबह जल्दी उठते है तो आपके शरीर में फुर्ति बनी रहेगी और आपका दिनचर्या भी समय पर होगा इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए। एक स्टडी से पता पता चला है की सुबह जल्दी उठने वाले लोगो की बुद्धि देर से उठने वाले लोगो से तेज होती है। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट  रहेगे। आइए जानते है सुबह जल्दी उठने के और फायदे।

ब्रह्मामुहूर्त

सूर्योदय से लगभग एक डेढ़ घंटे पूर्व का समय ब्रह्मामुहूर्त कहलाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मनुष्य की दिनचार्या नियमित होती हैऔर वह व्यायाम, स्नान, भोजन व आराम के लुए उचित समय निकाल पाता है।

इस समय व्यायाम, वॉक, जॉगिंग या स्विमिंग आदि के लिए समय निकालें। ताजी हवा, धूप और प्रकृति के माहौल को महसूस करें। यह सब करने से आपके अंदर ऊर्जा आएगी जिससे आपका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होता है।

तनाव से रहे दूर

सुबह जल्दी उठने से आपको पूरे दिन में आराम करने का समय मिलता है। जो आप अपने परिवार और दोस्तो के साथ बिता सकते है साथ ही आप वो काम करे जो आपको पसंद हो इससे आप पूरे दिन तनाव से दूर रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल