1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. क्या महिलाएं जानती है नहाने का सही समय?, आते है शरीर में ये बदलाव

क्या महिलाएं जानती है नहाने का सही समय?, आते है शरीर में ये बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2018 03:15 pm IST,  Updated : May 29, 2018 03:15 pm IST

अगर आप सुबह उठते है तो सुबह नहाना अच्छा होता है। वहीं रात के समय नहाने से आपको सहज और आरामदायक महसूस होगा। जानिए किस समय नहाना होता है सबसे बेस्ट...

experts reveal the best time to take shower- India TV Hindi
experts reveal the best time to take shower

हेल्थ डेस्क: किस समय हमें नहाना चाहिए। जिससे कि हम फिट रहें। सुबह नहाने से हमें आलस्य से निजात दिलाते है। इसके साथ ही एनर्जी से भरपूर होते है। वहीं शाम को नहाने से दिनभर की थकान गायब हो जाती है। इसके साथ सुकुनभरी नींद आती है। एक शोध के अनुसार हमारे नहाने से हमारी स्किन, काम में भी फर्क पड़ता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, ऑयली त्वचा वाले लोगों को सुबह के समय नहाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे उनकी स्किन सही रहती है। वहीं पुरुषों को शेविंग करने के बाद जरुर नहाना चाहिए। इससे स्किन सॉफ्ट रहती है। जिससे कि बेहतर शेव मिलती है।

अगर आप सुबह उठते है तो सुबह नहाना अच्छा होता है। वहीं रात के समय नहाने से आपको सहज और आरामदायक महसूस होगा।

हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि रात को नहाना कई मायनों में आपके शरीर के तापमान में बदलाव कर सकता है, जिससे प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है और नींद आने में समस्या हो सकती है। अगर ऐसा हो तो सोने जाने के कम से कम 2 घंटे पहले स्नान कर लें।

यदि आप सन स्क्रिन और मेकअप आदि का यूज करते हैं, तो रात को स्नान करें, इससे सफाई बेहतर ढंग से हो जाती है। यदि आप अस्पताल या फिर कंस्ट्रक्शन साइट आदि पर काम करते हैं और घंटों तक लगातार धूल, प्रदूषण और रोगाणुओं आदि के संपर्क में रहते हैं, तो आपको रात में स्नान करना चाहिए।

जरुरी नहीं कि आप दूसरों को हिसाब से चलें। अपनी दिनचर्या के हिसाब से नहाएं। अगर आपको सुबह नहाना पसंद करते हैं, तो ठंडा पानी बेहतर है क्योंकि ये आपको काम के लिए तैयार करने में मदद करता है।

अगर रात को नहाना पसंद करते हैं तो हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान नॉर्मल से थोड़ा बढ़ जाता है। फिर जब आप आरामदेह कपड़े पहनते हैं, तो शरीर अचानक से ठंडा हो जाता है। तेजी से घटे इस तापमान से आपका शरीर रिलैक्स होता है साथ ही एक अच्छी नींद आती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल