1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 'पहरेदार पिया की' एक्ट्रेस तेजस्वी की फिटनेस का है ये राज़

'पहरेदार पिया की' एक्ट्रेस तेजस्वी की फिटनेस का है ये राज़

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Aug 29, 2017 02:34 pm IST

'पहरेदार पिया की' शो में लीड रोल निभने वाली तेजस्वी काफी फिट भी है। जानिए वह कैसे रखती है खुद को फिट।

Tejaswi Prakash Wayangankar- India TV Hindi
Tejaswi Prakash Wayangankar

हेल्थ डेस्क: टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’ इन दिनों हल्ले का विषय बना हुआ है। लोगों को इस सीरियल का कॉन्सेप्ट कुछ पसंद नहीं आया। बीते दिनों बीसीसीसी (ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल) ने सोनी टीवी को इस शो की टाइमिंग बदलने को लेकर निर्देश दिए थे। इस शो में लीड रोल निभने वाली तेजस्वी काफी फिट भी है। जानिए वह कैसे रखती है खुद को फिट।

अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का रहना है कि उन्हें साइकिल चलाना पसंद है, क्योंकि यह उनके लिए स्वस्थ रखने और फिट रखने में मददगार है। तेजस्वी ने अपने बयान में कहा, "मैं व्यायाम नहीं करती, लेकिन मुझे साइकिल चलाना पसंद है। यह मुझे स्वस्थ और फिट रहने में मदद करता है। यह मेरी मांसपेशियों को टोन करता है और हृदयवाहिनी तंत्र को स्वस्थ रखकर सुचारु रूप से रक्त परिसंचरण में मदद करता है।"

उन्होंने कहा कि वह सुबह के समय साइकिल चलाने बाहर निकलती हैं। उस समय हवा ताजी और शुद्ध होती है, जो उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए ऊर्जावान बनाती है और यह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।

ये भी पढ़ें;

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल