1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नाश्ते में कौन से फूड्स का सेवन आपके लिए हो सकता है हानिकारक

नाश्ते में कौन से फूड्स का सेवन आपके लिए हो सकता है हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2019 08:07 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 08:07 am IST

स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

pastry- India TV Hindi
pastry

स्वस्थ रहने के लिए हमेशा हेल्दी फूड्स का ही सेवन करना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ब्रेकफास्ट में हेल्दी खाना बेहद जरुरी होता है लेकिन आजकल लोगों ने हेल्दी फूड्स की जगह जंक फूड्स का सेवन करना शुरु कर दिया है।  जंक फूड की वजह से आपके शरीर में बैक्टीरिया और कीटाणु बढ़ने लगते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान बनाने के लिए आपको ब्रेकफास्ट कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन कतरना चाहिए मगर कई लोग कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करने लगते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि ब्रेकफास्ट में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

लो फैट योगर्ट और फ्रूट्स:

अगर आप नाश्ते में लो फैट योगर्ट और फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपको बहुत जल्दी भूख लगने लगती है। इसमें बहुत कम मात्रा में फाइबर होता है जिसकी वजह से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं मिल पाती है।

पेस्ट्री:
पेस्ट्री में फाइबर और प्रोटीन बहुत ही कम मात्रा में होता है और चीनी और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से नाश्ते में पेस्ट्री खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकते वजन और भूख को बढ़ा देते हैं।

फ्रूट जूस:
अगर आप अपना वजन बढ़ने से रोकना चाहते हैं और भूख को कम करना चाहते हैं तो फ्रूट जूस का सेवन ना करें। बाजार में मिलने वाले जूस में जूस की मात्रा बहुत कम और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए नाश्ते में फ्रूट जूस का सेवन ना करें।

सीरियल:
ज्यादातर सीरियल्स में उच्च मात्रा में शुगर और बहुत कम मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होते हैं जिसकी वजह से आपको जल्द ही भूख लगने की संभावना बढ़ जाती है।

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

65 के बाद अगर दिल की बीमारी के खतरे को करना चाहते हैं कम, तो अपनाएं ये नुस्खा

वजन घटाने के लिए घर पर बनाएं ये पानी, 10 दिन में घटेगा 4 किलो वजन

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल