1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की एक कली, 5 दिनों में अंदर दिखेगा फायदा

रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की एक कली, 5 दिनों में अंदर दिखेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 04:07 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 04:07 pm IST

आयुर्वेद में लहसुन के लिए कहा जाता है कि इसके सेवन से आप जवान बने रहेगे। साथ ही यह कई बीमारियों से जैसे कि बवासीर, कब्ज, कान का दर्द, ब्लड प्रेशर, भूख बढाने आदि में किया जाता है। लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। जानिए रोजाना खाली पेट एक कली लहसुन खाने के होने वाले फायदो के बारें में।

garlic
garlic

भूख बढाएं
अगर आपको भूख कम लगती हो तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है जिससे आपकी भूख भी बढ़ा जाती है। है। कभी-कभी आपके पेट में एसिड बनने लगता है, लेकिन इसका सेवन करने से यह पेट में एसिड बनने से रोकता है। जिससे आपको तनाव से भी निजात मिल जाता है।

दिल को रखें हल्दी
धमनी कभी-कभी अपना लचीलापन खो देते हैं तब लहसुन उसको लचीला बनाने में बहत मदद करता है। फ्री ऑक्सिजन रैडिकल्स से हृदय की रक्षा करने में भी मदद करते हैं। सल्फर यौगिक रक्त-कोशिकाओं को बंद होने से बचाता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो लहसुन आपकी काफी मदद कर सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को नियमत करता है। जिससे आपकी हार्ट बीट नार्मल तरीके से चलने लगती है।  

पेट संबंधी समस्या को दूर
लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इसका सेवन करने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है।

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल
अगर आप लहसुन का सेवन काली पेट करेंगे चो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल