1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोज मूंगफली खाने से कम हो सकता है कैंसर से मरने का खतरा

रोज मूंगफली खाने से कम हो सकता है कैंसर से मरने का खतरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2015 09:50 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 10:03 pm IST

नई दिल्ली: मूंगफली के दानों को किसी न किसी तरह हम अपनी दिनचर्या में यूज करते है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही यह आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का

मूंगफली खाने से है...- India TV Hindi
मूंगफली खाने से है बड़े कमाल के फायदे, जानिए

नई दिल्ली: मूंगफली के दानों को किसी न किसी तरह हम अपनी दिनचर्या में यूज करते है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही यह आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। अगर आप रोज मूंगफली खाते है तो इसके कई फायदे है।

ये भी पढ़े- चुकंदर का रस बना सकता है मांसपेशियों को मजबूत

इसमें विटामिन ई, के, और विटामिन बी6 भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। आप इस बात से जान सकते है कि मूंगफली के दानों में दूध और अंडा से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसको खानें से आप कई बीमारियों से भी बच सकते है। मूंगफली के थोड़े से दानों में कई गुना ऐसे तत्व पाए जाते है जिससे आपकी सेहत भी सही रहेगी।

मूंगफली के दानें तो हर सीजन में मिल जाते है। सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में मूंगफली बिकना शुरू हो जाती है। सर्दियों में खाने से ठंड नही लगती। जानिए मूंगफली खाने से होने वाले फायदों के बारें में।   

मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो हेल्दी हार्ट के लिए बहुत ही जरूरी है। इन दोनों की बैलेंस मात्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर के लिए जरूरी कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन को बढ़ाती है। इससे कई प्रकार की दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

  • एक अध्ययन के अनुसार मूंगफली खाने से  आपको हार्ट और कैसर की बिमारी से बचाव होता है। जिससे आपकी मृत्यु कैंसर से होने का खतरा कम हो जाएगा।

ये भी पढ़े- अदरक में छिपा है सेहत और सौदर्य का राज

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल