1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! पुरूष एथलीटों को है सबसे ज्यादा इस बीमारी का खतरा, रहें सतर्क

सावधान! पुरूष एथलीटों को है सबसे ज्यादा इस बीमारी का खतरा, रहें सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 04:52 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 04:52 pm IST

एक शोध हुआ जिसमें ये बात सामने आई कि जो पुरुष तैराकी, साइकिल चलाने और दौड़ सहित विविध स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने वाले पुरूष एथलीटों को नुकसानदेह हृदय स्थिति का बड़ा खतरा रहता है।

exercise- India TV Hindi
exercise

हेल्थ डेस्क: कहा जाता है कि आप जितना ज्यादा उछले-कूदेंगे उतना ज्यादा ही आप आप फिट रहेंगे। लेकिन हाल में ही एक शोध हुआ जिसमें ये बात सामने आई कि जो पुरुष तैराकी, साइकिल चलाने और दौड़ सहित विविध स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने वाले पुरूष एथलीटों को नुकसानदेह हृदय स्थिति का बड़ा खतरा रहता है।

यह खतरा सीधे तौर पर एथलीट के व्यायाम की मात्रा से जुड़ा है। महिला एथलीटों में यह खतरा नहीं दिखा। रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नार्थ अमेरिका (आरएसएनए) की वार्षिक बैठक में इस सप्ताह यह शोध पेश किया गया है।

मायोकार्डियल फाइब्रोसिस दिल को चोट पहुंचाता है। आम तौर पर यह पंपिंग चैंबर जिसे निलय भी कहा जाता है उसे प्रभावित करता है। इस स्थिति से हृदय की विफलता का खतरा बढ़ जाता है।

जर्मनी में यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हेमबर्ग-एपेनडोर्फ के अग्रणी जित्का स्टारेकोवा ने कहा, ‘‘इन आघातों की क्लीनिकल प्रासंगिकता फिलहाल अस्पष्ट है। हालांकि, ये भविष्य में हृदय की नाकामी और असमान्य हृदय गति का आधार हो सकता है।’’

अध्ययनकर्ताओं ने 55 पुरूषों (औसत उम्र 44) और 30 महिलाओं (औसत उम्र 43) सहित विविध स्पर्धाओं में भाग लेने वाले एथलीट के एक समूहों पर यह अध्ययन किया।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल