1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Exclusive Video: योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए आखिर क्या है सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका

Exclusive Video: योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए आखिर क्या है सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 03:27 pm IST

सूर्य नमस्कार सुबह करने का भी एक उद्देश्य है। इसके अनुसार सुबह की समय सूर्य की किरणे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए बाबा रामदेव से सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका।

Surya namaskar- India TV Hindi
Surya namaskar

हेल्थ डेस्क:  योग हमारी सेहत और सौंदर्य दोनो के लिए काफी फायदेमंद है। योग करने से गंभीर से गंभीर बीमारी से निजात मिल जाता है। योग कई तरह के होते है जिन्हें करके आप हर तरह की समस्या से निजात पा सकते है। लेकिन सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है कि अगर आप और कोई योग भी न करें तो आपका काम चल जाएगा। यह योग आपको शारीरिक रुप से मजबूत करने के साथ-साथ मानसिक रुप से भी मजबूत करता है।

सूर्य नमस्कार करने से आपको शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। सूर्य नमस्कार में पूरे 12 तरह के आसन होते है। जिनमें आपको गहरी सांस भी लेनी पडती है। जिससे आपके शरीर को फायदा मिलता है। साथ ही शरीर में रक्त संचार ठीक ढंग से करता है।

सूर्य नमस्कार के लिए ऐसा कोई विशेष नियम नहीं है कि आपको इसका अभ्यास केवल सुबह ही करना चाहिए। वैसे भी आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां ज़्यादातर कामकाजी लोग सुबह समय नहीं निकाल पाते वे शाम को ही योग और सूर्य नमस्कार करना पसंद करते हैं।

जो लोग ऑफिस जाते है। जरुरी नहीं है कि वह सुबह के समय इतना टाइम निकाल सके कि वह सूर्य नमस्कार कर सके। इसी लिए वह शाम के समय रिलेक्स के साथ करते है। इतना ही नहीं योग सिखानेवाली बहुत सी जगहों पर भी सूर्य नमस्कार शाम के वक़्त ही सिखाया जाता है।

इस कारण सुबह का सूर्य नमस्कर होता है बेस्ट

सूर्य नमस्कार सुबह करने का भी एक उद्देश्य है। इसके अनुसार सुबह की समय सूर्य की किरणे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए सुबह सूर्य नमस्कार करने पर जोर दिया जाता है।

ही नहीं, अगर आप इसे शारीरिक रुप से फायदो के लिए कर रहे हैं तो आप इसे चाहे शाम में करें या सुबह, कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको बस इसे सही तरीके से करना है। क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन सही रखने, पाचनतंत्र सही रखने और वेट लॉस में मदद करने की वजह से सूर्य नमस्कार सेहत के लिहाज से फायदेमंद है।

बाबा रामदेव से जानें सूर्य नमस्कार का सही तरीका। जिससे इसका पूरा लाभ आपको मिले।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल