1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. International Yoga Day: इन बीमारियों में भी योग मददगार, AIIMS ने लगाई मुहर

International Yoga Day: इन बीमारियों में भी योग मददगार, AIIMS ने लगाई मुहर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2017 11:43 am IST,  Updated : Jun 21, 2017 11:44 am IST

मंगलवार को एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि योग को लंबे वक्त तक क्लिनिक में परख कर उनके फायदे को जाना गया है। हमने की बीमारियों में योग को लेकर योग में रिसर्च की। जिसमें योग काफी मददगार साबित हुआ।

S-VYASA Deemed University
S-VYASA Deemed University

इन जगहों पर जाएं खास योगासन करने के लिए
एम्स ने यह सारी कवायद स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (S-VYASA Deemed University) बेंगलुरु के साथ मिल कर की है और इनके जरिए इलाज वहीं पर उपलब्ध है लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर इन्हें एम्स में भी शुरू करने का विचार है। इन योग प्रोटोकॉल के लिए svyasa.edu.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।

इन बीमारियों में चल रही है अभी रिसर्च
कैंसर और हार्ट डिजीज पर हो रही रिसर्च को लेकर एम्स फैकल्टी काफी उत्साहित दिखी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि योग पर अलग-अलग डिपार्टमेंट में 20 ऐसी रिसर्च चल रही हैं, जिनके परिणाम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा कि योग को सिर्फ एक्सरसाइज तक ही सीमित नहीं समझ लेना चाहिए बल्कि इसमें खानपान और रहन-सहन के तरीके को भी शामिल किया गया है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल