1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जापान में लोगों की उम्र को लेकर खुलासा, इस वजह से 100 साल से ज्यादा जीती हैं 88.1 फीसदी महिलाएं

जापान में लोगों की उम्र को लेकर खुलासा, इस वजह से 100 साल से ज्यादा जीती हैं 88.1 फीसदी महिलाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2018 08:21 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 08:24 pm IST

जापान में सौ साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी इस महीने रिकार्ड 69,785 हो गई है, जिसमें से 88.1 फीसदी महिलाएं हैं। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि इसका कारण स्वास्थ्य सेवाओं में हुई उन्नति और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता है।

Japan Population- India TV Hindi
Japan Population

नई दिल्ली: जापान में सौ साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी इस महीने रिकार्ड 69,785 हो गई है, जिसमें से 88.1 फीसदी महिलाएं हैं। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि इसका कारण स्वास्थ्य सेवाओं में हुई उन्नति और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता है। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया यह आंकड़ा पिछले साल से 2,014 अधिक है तथा दो दशक पहले की तुलना में सात गुणा अधिक है। 

जापान में 100 से ज्यादा उम्र वाले लोगों में 61,454 महिलाएं हैं, जबकि 8,331 पुरुष हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने भी शामिल हैं, जो मई में 100 साल के हुए। जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या में 1971 से बढ़ोतरी हो रही है और सरकार को उम्मीद है कि यह चलन जारी रहेगा।(कृत्रिम एंटीऑक्सीडेंट 'टैंपो' 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली, कर सकता है इन खतरनाक बीमारियों से बचाव: रिसर्च)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्युरिटी रिसर्च के अनुमानों के मुताबिक, अगले पांच सालों में वहां 100 से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर जाएगी तथा अगले 10 सला में बढ़कर यह 1,70,000 हो जाएगी।(सिर और गले में बिना चीरे के आपरेशन रोबोटिक सर्जरी द्वारा संभव, जानिए कैसे)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल