1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कलर बताएंगे आपके बच्चे की स्वभाव, जानिए कैसे

कलर बताएंगे आपके बच्चे की स्वभाव, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 02:53 pm IST

रंग एक ऐसी दुनिया है जहां हर बच्चे को बहुत ही अच्छा लगता है। उसे एक अलग से खुशी मिलती है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि उसके रंगो की चाहत आपको उसके व्यक्तित्व से मिला सकती है। आप उसके स्वभाव को भी अच्छी तरह से जान सकते है। जानिए कैसे...

colors- India TV Hindi
colors

नई दिल्ली: कई बार होता है कि हम अपने बच्चे या फिर किसी दूसरे बच्चे से मिलते है, तो हम उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारें में बिल्कुल भी नहीं जानते है। जिन्हें जानने के लिए हमें काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। कई बार मेहनत करने के बाद भी रिजल्ट निकल कर सामने नहीं आता है।

ये भी पढ़े-

रंग एक ऐसी दुनिया है जहां हर बच्चे को बहुत ही अच्छा लगता है। उसे एक अलग से खुशी मिलती है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि उसके रंगो की चाहत आपको उसके व्यक्तित्व से मिला सकती है। आप उसके स्वभाव को भी अच्छी तरह से जान सकते है। जानिए कैसे रंगो के इस्तेमाल से आप बच्चे के स्वभाव को जान सकते है।

'612-लीग' की चीफ क्रियेटिव डाइरेक्टर मोहिका इंद्रायन ने बताए रंगों से बच्चों के व्यक्तित्व को जानने के कुछ तरीके।

लाल रंग

इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसंद करते हैं और उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उठाने या फैसले लेने में वे हिचकिचाते नहीं है और हर पल ऊर्जा तथा रोमांच से भरे रहते हैं।

नीला रंग
इस रंग से लगाव रखने वाले बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी मंजिल को पाने के लिए वह बड़े रास्ते तय करना भी जानते हैं।

गुलाबी रंग
यह रंग विशेषकर लड़कियों को बेहद पसंद होता है। यह मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि कार्यो में रुचि रखते हैं।

पीला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्कसंगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाशील भी होते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और रंगों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल