1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अदरक के साथ मिलाएं ये चीज और तुरंत पाएं खांसी-जुकाम से निजात

अदरक के साथ मिलाएं ये चीज और तुरंत पाएं खांसी-जुकाम से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 02:23 pm IST

कई बार आप कोल्ड के कारण बहुत ही अधिक चिड़चिड़े हो जाते है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते है तो आप इस घरेलू उपाय को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इस घरेलू उपाय के बारें में।

cold and flu- India TV Hindi
cold and flu

हेल्थ डेस्क: बदलते मौसम में हम नार्मल मौसम से ज्यादा अपना ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन कई बार हमारी थोड़ी सी भूल हमें सर्दी-जुकाम जैसी समस्या दे देती है। जिससे निजात पाने के लिए हम कई तरह की दवाओं का सेवन कर लेते है। लेकिन हम ये भूल जाते है कि इनका भी एक साइड इफेक्ट होता है। जिसके कारण आपका कोल्ड तुरंत तो सही हो जाता है। या यूं बोल सकते है कि दवा का सेवन करने से आपका सर्दी-जुकाम दब जाता है, लेकिन कभी भी दोबारा हो सकता है।

कोल्ड एक ऐसी समस्या है जिसके कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। कई बार आप कोल्ड के कारण बहुत ही अधिक चिड़चिड़े हो जाते है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते है तो आप इस घरेलू उपाय को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इस घरेलू उपाय के बारें में।

सामग्री

  • एक कोक की बोतल 100एमएल
  • 50 ग्राम अदरक स्लाइस में कटी हुई
  • थोड़ा सा शहद

ऐसे बनाएं यह दवा

सबसे पहले एक पैन में कोक डालें और उसके ऊपर अदरक डालकर धीमे-धीमे उबलने दें। जब ये एक छोटा कप के बराबर रह जाएं तो इसे छान लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आपको चुटकियों में सर्दी से आराम मिल जाएगा। 

दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, हो सकता है खतरनाक लिवर सिरोसिस

20 से 30 साल की उम्र के युवा तेजी से हो रहे है एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के शिकार, जानें इसके बारें में सबकुछ

Health tips: इन बीमारियों से रहना है दूर तो अच्छी नींद के लिए करें ये उपाय

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल