1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बादाम के अलावा इन चीजों का करें सेवन, आएगी अच्छी नींद

बादाम के अलावा इन चीजों का करें सेवन, आएगी अच्छी नींद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2016 07:24 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 07:26 am IST

अगर आपको आधी रात तक नींद नहीं आती है तो इन आज से ही बादाम के साथ-साथ इन चीजों का सेवन शुरु कर दे...

warm milk
warm milk

गर्म दूध
गर्म दूध आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही अगर आपको नींद न आने की बीमारी है तो गर्म दूध से आपको अच्छी नींद आ सकती है। इसके साथ आप सेब या केला भी ले सकते हैं। जो कि सेहत की द्रष्टि से भी लाभकारी है। इसलिए अगली बार जब आपको नींद न आ रही हो तो इस पुराने उपचार को ट्राई जरूर करें।

केला
केले में अधिक मात्रा में सेरोटोनिन, मैग्नीशियम और मेलाटोनिन होता हैं, जो आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाकर आपको सोने में मदद करते हैं। इसलिए डिनर के समय जितना भी खाना खा लें, लेकिन एक केला जरुर खाएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

शहद
शहद को औषधि का खजाना कहा जाता है। इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है जो हमारे शरीर की कई बीमारियों के साथ-साथ स्किन संबंधी हर समस्या से निजात दिला देता है। अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो इसमें आपकी मदद शहद कर सकता है, क्योंकि इसमें न्यूरोट्रांसमिटर ऑरेक्सिन होता है जो आपके मस्तिष्क को शांत करता है। इसलिए इसे सोने पहले या फिर सुबह गर्म पानी के साथ लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और चीजों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल