1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में ठंडा पानी पीने से हो सकते है ये 4 नुकसान

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से हो सकते है ये 4 नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2017 08:27 am IST,  Updated : May 11, 2017 08:27 am IST

नियमित रुप से ठंडा या बर्फ का पानी पीना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। इससे आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए ठंडा पानी से होने वाले कुछ नुकसान के बारें में।

cold water- India TV Hindi
cold water

हेल्थ डेस्क: गर्मियों का मौसम आ गया है। जिसमें पसीने के कारण सबकी हालत खराब हो जाती है। एक ऐसा मौसम जिसमें गर्मी के कारण सबसे ज्यादा लोग बीमार होते जाते है। हीट स्ट्रोक, डीहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये भी पढ़े: (सिर्फ 30 दिन करें टमाटर और शहद का सेवन, पाएं हैरान करने वाले फायदे)

इस मौसम में जब हम बाहर से तेज धूप और पसीने से लथपथ होकर घर में घुसते है, तो सबसे पहले बिल्कुल ठंड़ा पानी पीते है। जिससे आपको बहुत ही ज्यादा राहत मिलती है। फिर चाहे वो थोड़ी देर के लिए ही क्यों न हो। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि नियमित रुप से ठंडा या बर्फ का पानी पीना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। इससे आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए ठंडा पानी से होने वाले कुछ नुकसान के बारें में।

पाचन संबंधी समस्या: ठंडा पानी पीने से आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, क्योंकि ठंडा पानी पीने से आपकी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है। जिससे आपका पाचन तंत्र धीमा हो जाता है और शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते है। ये भी पढ़े: (भूलकर भी ये लोग न पिएं गन्ने का रस, हो सकता है खतरनाक)

शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाना: शरीर का नार्मल तापमान 37 डिग्री होता है। जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो आपकी बॉडी को तापमान कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। जिसके कारण ऊर्जा भोजन पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए किया जाता है। जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

गले में हो सकती है खराश: ठंडा पानी पीने से रेस्परटरी म्यूकोस का निर्माण हो सकता है, जो रेस्परटरी ट्रैक्ट की सुरक्षात्मक परत है। जब ये परत प्रभावित हो जाती है, तो विभिन्न इन्फेक्शन व गले की खराश का खतरा होता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और नुकसान के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल