1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप लेते हैं 6 घंटे से कम नींद, हो सकता है जानलेवा

अगर आप लेते हैं 6 घंटे से कम नींद, हो सकता है जानलेवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2017 10:08 am IST,  Updated : May 29, 2017 10:09 am IST

छह घंटे से कम की नींद मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में मृत्यु का जोखिम लगभग दोगुना कर सकती है। मेटाबोलिक सिंड्रोम मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे का एक संयोजन है।

sleep- India TV Hindi
sleep

हेल्थ डेस्क: भाग-दौड़ भरी लाइफ में हमारे पास इतना समय नहीं होता है कि हम खुद के लिए थोड़ा सा भी समय निकाल। इतना ही नहीं हम अपने कामों के कारण पूरी नींद भी नहीं लेते है। जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप कम से कम 6 घंटे न सोएं, तो कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ये बात एक शोध में भी साबित हो चुकी है। (अगर चाहिए बानी जे की तरह बॉडी, तो फॉलो करें उनके ये टिप्स)

छह घंटे से कम की नींद मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में मृत्यु का जोखिम लगभग दोगुना कर सकती है। मेटाबोलिक सिंड्रोम मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे का एक संयोजन है।

एक अध्ययन से पता चला है कि मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोग अगर छह घंटे से अधिक की नींद लेते हैं तो उन्हें स्ट्रोक के कारण मौत का जोखिम लगभग 1.49 गुना अधिक होता है। वहीं, इसके उलट छह घंटे से कम सोने वालों को हृदय रोग से मौत का जोखिम 2.1 फीसदी अधिक होता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित कम नींद लेने वालों को बगैर मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की तुलना में किसी भी कारण से 1.99 प्रतिशत अधिक मौत का जोखिम होता है। (अमरूद से भी ज्यादा फायदेमंद हैं उसके पत्ते, जानिए इनके फायदे)

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से सहायक प्राध्यापक व इस अध्ययन के मुख्य लेखक, जूलियो फर्नांडीस-मेंडोजा ने कहा, "अगर आप हृदय रोग के जोखिम से गुजर रहे हैं तो अपनी नींद का ध्यान रखें और अगर आप नींद की कमी से ग्रस्त हैं तो इस जोखिम से बचने के लिए चिकित्सक से परामर्श लें।"

यह शोध 'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल