1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! इन कारणों से होता है लंग्स कैंसर, भूलकर भी न करें इग्नोर

सावधान! इन कारणों से होता है लंग्स कैंसर, भूलकर भी न करें इग्नोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 09:12 pm IST

लंग्स कैंसर मुख्यता 55 से 80 साल की उम्र में होता है। इसके अलावा जो 15-16 साल से लगातार स्मोकिंग कर रहा है, तो उसे भी लंग्स कैंसर होने के चांसेस ज्यादा होते है। जानिए इसका और कारण साथ ही जानें लक्षण।

Lung Cancer- India TV Hindi
Lung Cancer

हेल्थ डेस्क: कैंसर एक ऐसी बीमारी है। जिससे पूरी दुनिया परेशान है। दवाओं कीमोथेरपी से इसे कई हद तक रोका जा सकता है। कई लोगों को निजात भी मिल जाती है। एक शोध के अनुसार ये बात सामने आई था कि कैंसर बदकिस्मती नहीं बल्कि खराब लाइफस्टाइल के कारण भी होती है। कैंसर का एक भाग है लंग्स कैंसर यानी कि फेफड़ों का कैंसर।

लंग्स कैंसर मुख्यतौर पर स्मोकिंग, तंबाकू, गुटखा खाने आदि के कारण होता है। इसका लक्षण बहुत ही मुश्किल में समझ आते है। इतना ही नहीं लंग्स कैंसर धुंआ, फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल और ज्यादा प्रदूषण के कारण भी होता है।

लंग्स कैंसर मुख्यता 55 से 80 साल की उम्र में होता है। इसके अलावा जो 15-16 साल से लगातार स्मोकिंग कर रहा है, तो उसे भी लंग्स कैंसर होने के चांसेस ज्यादा होते है। जानिए इसका और कारण साथ ही जानें लक्षण।

लक्षण

  • लगातार भूख में कमी आना।
  • लगातार वजन कम होना।
  • हाथ, गर्दन, चेहरे और उंगुलियों में सूजन रहना। शरीर के अंगो में कमजोरी आना।
  • बार-बार निमोनिया की शिकायत।
  • शरीर के अंग जैसे कि पीठ, पैर, कंघे में लगातार दर्द बना रहना।
  • लंबे समय तक लगातार खांसी आना और खांसने की आवाज में परिवर्तन होना
  • खांसते-खांसते मुंह से खून निकलना या फिर भूरे रंग का थूक आना।
  • बार-बार सांस की नली में सूजन होना।
  • संक्रामक रोगों की गिरफ्त में जल्दी-जल्दी आना।

लंग्स कैंसर होने का कारण

एस्बेस्टोस फाइबर
यह फाइबर मुख्यता हमारे घरों या फिर दुकानों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ऐसे केमिकल इस्तेमाल किए जाते है। जो कि हमारे सांस लेने में अंदर जाते है। जिसके कारण लंग्स कैंसर हो सकता है।

क्रॉनिक ब्रांकाइटिस
इन लोगों को यह समस्या होती है। उन लोगों को भी लंग्स कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और कारणों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल