1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा दूर करने को अब डाइटिंग नहीं अंगूर खाने की जरूरत

मोटापा दूर करने को अब डाइटिंग नहीं अंगूर खाने की जरूरत

 Written By: IANS
 Published : May 05, 2016 05:19 pm IST,  Updated : May 05, 2016 05:20 pm IST

शोधार्थियों के अनुसार, यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह का जोखिम पैदा करने वाले उच्च वसा आहार के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने में भी मददगार है।

Grapes- India TV Hindi
Grapes

न्यूयार्कः मोटापे के डर से अब आपको अपने पसंदीदा भोजन से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है। संतृप्त वसा वाले आहार में अंगूर शामिल कर मोटापे के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन से पेट के बैक्टीरिया को भी बेहतर बनाया जा सकता है। शोधार्थियों के अनुसार, यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह का जोखिम पैदा करने वाले उच्च वसा आहार के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने में भी मददगार है।

शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट की अद्वितीय और विविध रचना पॉलीफिनॉल अंगूर में मौजूद होता है। यह शरीर में वसा का प्रतिशत, आंत और त्वचा के अंदर स्थित वसा तथा लीवर में सूजन कम कर ग्लूकोज सहनशीलता को बेहतर करता है। इन निष्कर्षो तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने दो अध्ययन किए थे।

इसे भी पढ़ेः रोजाना आलू का रस पीने के हैं कमाल के फायदे, जानिए

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना से इस अध्ययन के मुख्य शोधार्थी मिशेल मैकंटोश ने बताया, "ये दो अध्ययन बताते हैं कि अंगूर और अंगूर में मौजूद पॉलीफिनॉल्स उच्च वसा का उपभोग करने पर प्रतिकूल प्रभावों की एक संख्या को नियंत्रित कर आंतों तथा समूचे स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।" यह शोध 'न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल