1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. प्रेग्नेंट औरतों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए आलू, यह है इसके पीछे की वजह

प्रेग्नेंट औरतों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए आलू, यह है इसके पीछे की वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 07:52 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 07:53 pm IST

प्रेग्नेंसी के दौरान कई बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है जैसे आप क्या खाते हैं, क्या पी रहे हैं, आपको कैसे सोना है, कौन सी चीज पढ़नी चाहिए। हर चीज का ख्याल या यूं कहें आपकी पूरी लाइफस्टाइल बदल जाती है।

pregnant woman- India TV Hindi
pregnant woman

नई दिल्ली: प्रेग्नेंसी के दौरान कई बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है जैसे आप क्या खाते हैं, क्या पी रहे हैं, आपको कैसे सोना है, कौन सी चीज पढ़नी चाहिए। हर चीज का ख्याल या यूं कहें आपकी पूरी लाइफस्टाइल बदल जाती है।

जो महिलाएं ज्यादा आलू खाती हैं उन्हें गर्भावस्था के दौरान मधुमेह होने की आशंका बढ़ जाती है। एक अध्ययन से यह खुलासा हुआ है। शरीर में इंसुलिन नाम के हॉर्मोन के कम बनने से डायबिटीज होती है। इसमें सबसे आम है टाइप-2 डायबिटीज। उसके बाद है जेस्टेशनल डायबिटीज (गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज)। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज के टाइप-2 डायबिटीज में बदलने का अंदेशा रहता है।

शोधकर्ताओं ने मधुमेह से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं आलू की जगह दूसरी सब्जियों, फलियों और अनाज खाने की सलाह दी है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं में मधुमेह एक प्रमुख समस्या है। इसके कारण मां के खून में चीनी का स्तर बढ़ जाता है और भविष्य में मां और बच्चे दोनों के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं।(रोजाना सुबह खाली पेट पीएं मुनक्का का पानी, पाएं ब्लड प्रेशर सहित इन बीमारियों से निजात)

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने साल 1991 से 2001 के बीच 15,000 महिलाओं पर यह अध्ययन किया जिन्हें गर्भावस्था से पहले कभी मधुमेह नहीं था। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ यह अध्ययन दिखाता है कि गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं ने आलू का सेवन अधिक किया उनके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ी हुई था।(रोजाना खाएं भीगा चना और हर तरह की शारीरिक कमजोरी से पाएं छुटकारा)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल