1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पेट की चर्बी कम करना है तो डिनर में शामिल करें ये चीजें

पेट की चर्बी कम करना है तो डिनर में शामिल करें ये चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2016 05:30 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 05:41 pm IST

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है जिससे कि आप स्लिम ट्रीम रहे तो आपका दिन का आखिरी खाना यानी की आपका डिनर इसमे आपकी काफी मदद कर सकता है। जिससे आपके पेट की चर्बी आसानी से कम हो जाएगी।

vegetable shoup
vegetable shoup

कार्बोहाइड्रेट
आप यह सोचते है कि रात के समय इससे संबंधित चीजें लेने से आपका फैट और बढ जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है इसे आप रात को भी थोडूी मात्रा में ले सकते है। इसके लिए रात के समय फाइबर और कार्बोहाइड्रेट वाली डिश जैसे कि वेजिटेबल सूप, सलाह और उबली सब्ज़ियां डिनर में शामिल करें।

शुगर
अगर आप रात को शुगर से संबंधित कोई भी चीज खाते है तो समझ लीजिए आपका वजन अधिक होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए हो सके तो रात को इसका सेवन न करें। अगर करना भी है तो एक चम्मच से ज्यादा न करें।

इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका डिनर करने का समय ठीक होना चाहिए। एक सुनिश्चित समय में ही डिनर ले। जो कि वजन कम करने में काफी फायदेमंद साबित होगा।

कभी भी रात के समय चावल, ब्रेड या फिर नूडल्स न लें। इससे आपका वजन बढेगा। साथ ही जब भी खाना खाए तो खुद ही सर्व करके खाएं। इससे आप अपने अनुसार जितना मन होगा। उतना ही खा पाएगे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल