1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अब एक सूई लगाकर ही दी जा सकेगी पोलियो के पूरी खुराक

अब एक सूई लगाकर ही दी जा सकेगी पोलियो के पूरी खुराक

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2018 09:01 am IST,  Updated : May 25, 2018 09:01 am IST

एक ही सूई के जरिए इस टीके की कई खुराक दी जा सकती हैं। पाकिस्तान सहित वैसे अन्य देश के दूर - दराज इलाके में, जहां अब भी यह बीमारी पायी जा रही है, वहां के बच्चों को इस टीके की मदद से इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

Polio- India TV Hindi
Polio

बोस्टन: एमआईटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नैनोपार्टिकल टीका विकसित किया है जो दुनिभर से पोलियो को खत्म करने में बड़ी भूमिका अदा कर सकता है।

एक ही सूई के जरिए इस टीके की कई खुराक दी जा सकती हैं। पाकिस्तान सहित वैसे अन्य देश के दूर - दराज इलाके में, जहां अब भी यह बीमारी पायी जा रही है, वहां के बच्चों को इस टीके की मदद से इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

अमेरिका बीमारी नियंत्रण केंद्र (यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) के अनुसार दुनिया भर में पोलियो के ज्ञात मामलों में साल 1988 से 2013 के बीच में 99 फीसदी कमी आई है लेकिन यह बीमारी अब भी दुनिया से समाप्त नहीं हुई है। इस बीमारी से अब भी उन इलाकों के बच्चे जूझ रहे हैं जो दूर-दराज में स्थित हैं और उन तक पहुंचने में समस्या आती है। बच्चों को अभी पोलियो की दो से चार सूई लगाई जाती है ताकि बीमारी से लड़ने में उनके शरीर की क्षमता मजबूत हो।

अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एन जैकलेनेक ने बताया, “सिर्फ एक बार सूई लगाकर ही टीके की पूरी खुराक देने से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने में मदद मिलेगी।”

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल