हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति को नींद न आने की समस्या है। भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतना थक जाते है लेकिन फिर भी हमें नींद नहीं आती है। माना जाता है कि रात को सोते समय स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लैपटाप जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे हमारी नींद उड़ जाती है। इतना ही नहीं इनसे निकलने वाली किरणें हमारी आंखो के लिए नुकसानदेय होती है। हाल में ही एक स्टडी में ये बात सामने आई कि शाम के समय टैबलेट का भी इस्तेमाल करने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है।
Related Stories
शाम के समय टैबलेट का इस्तेमाल करने से आपके सोने के समय में देरी हो सकती है क्योंकि इनसे निकलने वाला प्रकाश नींद को नियंत्रण करने वाले हार्मोन में हस्तक्षेप कर सकता है और सुबह जगने में भी असक्षम बना सकता है। एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है।
यह अध्ययन ‘फिजियोलॉजी रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में प्रकाश फैलाने वाले टैबलेट का इस्तेमाल पांच दिन तक लगातार करने वाले नौ स्वस्थ्य युवकों की तुलना उनसे की गई जो शाम में अखबार, किताब या मैगजीन पढ़ते हैं।
अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के जेनी डफी ने कहा, “इस अध्ययन से मिली जानकारी इस बात पर प्रकाश डालती है कि प्रकाश उत्सर्जन करनेवाले डिवाइस शरीर पर असर डालते हैं।”