नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टि्वटर पर एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया है। और धीरे-धीरे इससे सभी स्टार जुड़ते चले जा रहे हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको सेलेब्स की फिटनेस के कई ऐसे राज बताएंगे जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं। आपको बता दें कि आप भी घर बैठे इन सेलेब्स जैसा वर्कआउट कर इस मुहिम के साथ जुड़ सकते हैं।
Related Stories
आज हम बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के बारे में। दिशा अक्सर अपने बोल्ड लुक के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्मों में शामिल बागी 2 की एक्ट्रेस दिशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पर एक वीडियो शेयर किया था जिससे धूम मच गई थी।
वीडियो में दिशा अंडरवाटर एन्जॉय करती दिखी। आपको बता दें कि दिशा पटानी अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके अट्रैक्टिव फिगर के पीछे उनकी हल्दी डाइट और खास वर्कआउट रूटीन शामिल है। आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस में दिशा पटानी का क्या डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन है।
दिशा फिट रहने के लिए सुबह की शुरुआत योगा से करती हैं। एक्ट्रेस जिम में खूब पसीना बहाती हैं। हालांकि वह सप्ताह में सिर्फ 4 दिन जिम जाती हैं और कई तरह की एक्सरासाइज करती हैं। कार्डियो एक्सरसाइज से लेकर रिंग डिप्स और वेट लिफ्टिंग बी उनके वर्कआउट में शामिल है।
बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए वह जिमनास्टिक एक्सरसाइज भी करती हैं। इसके अलावा दिशा पटानी को डांस, एक्सरसाइज और स्विमिंग करना भी पसंद है। दिशा ब्रेकफास्ट में 2 से 3 अंडे, टोस्ट और एक गिलास दूध लेती हैं। इसके अलावा ओट्स और कॉर्नफ्लैक्स भी उनके ब्रेकफास्ट में शामिल है। लंच में वह क बाउल फ्रूट सलाद और जूस लेती हैं। वहीं उनके डिनर में सूप, ब्राउन राइस और दाल शामिल हैं।