1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खड़े रहकर भी इतना किलो वजन कर सकते हैं कम: रिपोर्ट

खड़े रहकर भी इतना किलो वजन कर सकते हैं कम: रिपोर्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2019 09:25 am IST,  Updated : Mar 23, 2019 09:25 am IST

जब हम बैठते हैं, तो हमारे शरीर का मेटाबॉलिजम अलग तरीके से काम करता है, जबकि खड़े रहने से इसके काम करने का तरीका बदल जाता है। स्टडीज की मानें तो खड़े रहने पर आपके शरीर का फैट बर्न होता है वहीं बैठने पर शरीर में फैट इकट्ठा होता है।

health care tips- India TV Hindi
health care tips

जब हम बैठते हैं, तो हमारे शरीर का मेटाबॉलिजम अलग तरीके से काम करता है, जबकि खड़े रहने से इसके काम करने का तरीका बदल जाता है। स्टडीज की मानें तो खड़े रहने पर आपके शरीर का फैट बर्न होता है वहीं बैठने पर शरीर में फैट इकट्ठा होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप लंबे समय तक खड़े नहीं होते, तो मांसपेशियों की रक्त वाहिनियों के वजन कम करने वाले एंजाइम्स काम करना बंद कर देते हैं।

यूरोपियन हार्ट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, खड़े होने से कलेस्ट्रॉल का लेवल सुधरता है, डायबीटीज और मोटापा कंट्रोल में रहते हैं।

दिमाग में यह सवाल आना वाजिब है कि सिर्फ खड़े होने से कैलरी कैसे बर्न हो सकती है? तो इसका जवाब यह है कि जब आप खड़े होते हैं तो आपके पैर, पेट व बट की मसल्स की एक्सर्साइज होती है, जिससे फैट बर्न होता है लेकिन बैठने से इतनी कैलरी बर्न नहीं होती।

अगर आपको ऐसा लगता है कि खड़े होकर आपको वॉकिंग के फायदे मिल सकते हैं तो यह सही नहीं। एक ऐवरेज यूथ 1 घंटे खड़े रहकर 190 कैलरी बर्न करता है। बैठने पर 130 कैलरीज बर्न होती है वहीं अगर आप इतना ही समय चलें तो आपकी 320 कैलरीज बर्न करते हैं। अगर आपके लिए 1 घंटे वॉक करना पॉसिबल नहीं तो आप खड़े रहकर इसकी कमी पूरी कर सकते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल