1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रहना है हमेशा जवान, तो रोज करें ये काम

रहना है हमेशा जवान, तो रोज करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2016 08:44 am IST,  Updated : Mar 29, 2016 11:21 am IST

हर व्यक्ति की यह चाहत होती है कि वह हमेशा जवान रहे। इसके लिए वह हर संभव कोशिश भी करता है। जिससे कि वह कभी बूढा न हो। इसके सपने को पूरा करने के लिए हम दवाओं का भी इस्तेमाल करते है। साथ ही कई तरह के नियम बनाते है।

secrets to staying young
secrets to staying young

जंक-फुड से बनाएं दूरी
कभी भी ऐसे भोजन का सेवन न करें जिसमें भरपूर मात्रा में वसा पाया जाता है। इससे आपका शरीर में फैट अधिक मात्रा में बढेगा। इसलिए जहां तक हो सके हरी सब्जियों का सेवन करें। साथ ही जंक फूड और नॉनवेज से दूरी बनाएं, क्योंकि इसका सेवन करने से आपका फैट बहुत जल्दी बढेगा। साथ ही आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी कम होगी। इसलिए हमेशा पौष्टिक भोजन खाएं।

अधिक मात्रा में करें पानी का सेवन
माना जाता है कि एक नार्मल दिनचर्या में एक व्यक्ति को कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आप कई बीमारियों से बच सकते है। साथ ही आप हमेशा फीट रहेगे। इसलिए जितना संभव हो उतना पानी पिएं।

विटामिन सी का सेवन है फायदेमंद
अगर आप हमेशा जवान रहना चाहते है तो अपने खान-पान में विटामिन सी से संबंधित चीजें खाना शुरु करें। इसके लाए आप आंवला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर, फ़ूल गोभी, हरी मिर्च, आम आदि का सेवन कर सकते है।  इससे आप जल्दी बूढे नहीं होगे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल