1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुशांत सिंह राजपूत ने जिम में की ऐसी एक्सरसाइज, जिसे देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सुशांत सिंह राजपूत ने जिम में की ऐसी एक्सरसाइज, जिसे देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 04:51 pm IST

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म करके छा जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत अपनी दूसरी फिल्मों की तैयारियों में जोरों से मेहनत कर रहे है। जिसका वीडियो इंस्ट्राग्राम शेयर किया। इस वर्कआउट वीडियो में सुशांत की बैक मसल्स देखी जा सकती है। इस वीडियो में वह चिन अप करते हुए नजर आ रहे है।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput Image Source : INSTRAGRAM/SUSHANT SINGH

हेल्थ डेस्क: टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहली फिल्म के साथ ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म करके छा जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत अपनी दूसरी फिल्मों की तैयारियों में जोरों से मेहनत कर रहे है। जिसका वीडियो इंस्ट्राग्राम शेयर किया। इस वर्कआउट वीडियो में सुशांत की बैक मसल्स देखी जा सकती है। इस वीडियो में वह चिन अप करते हुए नजर आ रहे है।

सुशांत सिंह ने चिन अप करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। जिससे देखते ही लोग उनके दीवाने हो गए। आलम ये है कि कुछ ही घंटो में यह वीडियो ढाई लाख से आगे व्यूज पा चुका है। (खाली पेट इन 2 चीजों का करें सेवन और पाएं सिर्फ 7 दिनों में पेट की चर्बी से हमेशा के लिए निजात )

इस वीडियों के देखकर हर फैन कमेंट कर रहा है। यहां तक की एक पैन ने उनसे पूछा कि अपने बारें में किताब कब लिख रहे है। वहीं किसी ने उन्हें हॉटी या बॉडी की तारीफ की है। (मिसवर्ड सुष्मिता सेन ने शुरु की अपनी बेटियों की जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग, रिंग्स के साथ ऐसे करा रही हैं वर्कआउट)

आपको बता दें कि इस समय सुशांत सिंह राजपूत ने सह कलाकार संजना सांघी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद 19 अक्टूबर को ट्वीट कर सफाई दी थी। फिल्म 'किजी और मैनी' में सुशांत की साथी कलाकार संजना सांघी ने सुशांत पर उनके ओवर फ्रेंडली बर्ताव की वजह से असहज महसूस कराने का आरोप लगाया था। हालांकि मंगलवार को एक्ट्रेस संजना संघी ने इस बात से इंकार किया कि 'किजी और मैनी' के सेट पर उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार हुआ था।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल