1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Video: मिसवर्ड सुष्मिता सेन ने शुरु की अपनी बेटियों की जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग, रिंग्स के साथ ऐसे करा रही हैं वर्कआउट

Video: मिसवर्ड सुष्मिता सेन ने शुरु की अपनी बेटियों की जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग, रिंग्स के साथ ऐसे करा रही हैं वर्कआउट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 04:04 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ग्लैमर की दुनिया से दूर इन दिनों ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी दोनों बेटियों एलिजा और रिनी को दे रही है। हाल में ही इनका वर्कआउट का वीडियों हो रहा है वायरल...

Susmita Sen- India TV Hindi
Susmita Sen Image Source : INSTRAGRAM/SUSMITA SEN

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी बेटियों की फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग है। इतना ही नहीं वह अपनी बेटियों के साथ एंजॉय करती हुई कहीं न रही स्पॉट हो जाती है। सुष्मिता सेन ने अपनी बेटियों के साथ एक वर्कआउट करते हुए नीडियो शेयर किया। हम अच्छी तरह जानते हैं कि 42 साल की सुष्मिता अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती है। ऐसे में वह अपनी बेटियों को ध्यान न दें ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटियों को फिटनेस की जिम्मेदारी खुद अपने कंधों पर उठाई। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस जिम्नास्टिक रिंग के सहारे अपनी बेटी एलिजा और रिने को ट्रेनिंग दे रही हैं। इस वीडियों को अभी तक कई लाख लोगों ने देख लिया है।

जिम्नास्टिक रिंग्स के सहारे वर्कआउट करना आसान नहीं हैं। इसका अंदाजा और वीडियो देखकर लगा सकते हैं। सुष्मिता की बड़ी बेटी रिने ने इस टफ ट्रेनिंग का शुभारंभ रविवार को किया, जबकि उनकी छोटी बेटी एलिजा जिमनास्टिक रिंग्स के सहारे मौज-मस्ती करती दिखीं। वैसे, यह वर्कआउट देखने में भले ही आसान लगता हो, लेकिन जिमनास्टिक रिंग्स के साथ करना असल में काफी मुश्किल भरा है। (Weight Loss Tips: सिर्फ दिन में 2 बार पीएं हल्‍दी वाली चाय, 2 किलो वजन यूं होगा कम )

सुष्मिता ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'मै पूरी जिंदगी स्टूडेंट की तरह सीखती हूं, लेकिन कभी-कभी एक टीचर की तरह सीखाती हूं', रिनी ने रिंग्स के साथ अपनी जर्नी शुरु कर दी है। यह सिर्फ #strengh के लिए नहीं है बल्कि #wiil #shating #willpower #gymnasticrings #motherdaughter #discipline के लिए भी जरुरी है। (रिसर्च में खुलासा! अगर नशा करते हैं पिता तो इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं बच्चे)

कुछ दिन पहले ही मिस वर्ड ने अपनी बेटी रिनी के साथ दुर्गा पंडाल में करते हुए एक वीडियो शेयर किया था> जिसमें सुष्मिता साड़ी में नजर आईं। वहीं उनकी दोनों बेटियां सलवार-सूट में नजर आईं। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल