1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप पीते है हर्बल चाय, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

अगर आप पीते है हर्बल चाय, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 04:28 pm IST

कई बार ऐसा होता है कि हर्बल टी बनाने में हम कई गलतियां कर देते है। जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पीते है हर्बल टी, तो कभी न करें ये गलतियां।

herbal tea
herbal tea

दोबारा न करें गर्म
कई लोगों की आदत होती है कि काम के आगे चाय पीना भूल जाते है। जब याद आता है तो उसे दुबारा गर्म करने के लिए रख देते है। इससे आपको कई शारिरीक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा ताजी चाय पिएं।

दिन में सिर्फ एक बार ही पीएं
हर्बल टी इसलिए नहीं है कि जब भी आपका दिल करे आप इसे पी लें। इसके सेवन का एक निश्चित समय होता है। जैसे तुलसी की चाय सुबह पीने से पाचन अच्छी तरह होता है। उसी तरह किसी भी हर्बल टी का उपयोग करने से पहले अच्छा होगा कि आप डॉक्टर की सलाह ले लें।

ढक्कन लगाकर चाय न पकाएं
हर्बल टी को बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ढक्कन बंद कर न बनाएं। हेमशा इसे खोल कर ही बनाएं। पैन खुला हो और पानी भाप बनकर उड़ रहा हो। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल