1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. च्यवनप्राश ही नहीं ये चीजें भी शरीर को ताकतवर बनाती हैं

च्यवनप्राश ही नहीं ये चीजें भी शरीर को ताकतवर बनाती हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2015 02:38 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 03:45 pm IST

नई दिल्ली: स्वस्थ्य जीवन जीने की हर किसी की तमन्ना होती है। इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय भी करते हैं। कुछ दूध का अधिक सेवन करते हैं तो कुछ नियमित अंडा खाते हैं।

मशरूम (Mushrooms)-

यह दिलचस्प बात है कि मशरूम को फंजाई भी कहा जाता है जो वायरस, बैक्टीरिया और यीस्ट को खत्म करता है। मशरूम के अंदर T सेल के उत्पादन को बढ़ाने की क्षमता होती है जो वायरस सेल को खत्म करने में मददगार होती है। साथ ही यह कैंसर को जन्म देने वाली कोशिशाओं के विकास को भी मंद करने में मददगार होती है।

एस्परैगस (Asparagus)-

एस्परैगस एक ऐसी सब्जी होती है जो ठंडे प्रदेशों में पायी जाती है। यह भोजन के रूम में अपने डाइयूरेटिक गुण के कारण मशहूर है। इसमें विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है। साथ ही संक्रमण से लड़ने के लिए यह एक सशक्त इम्यून सिस्टम को विकसित करने में भी मदद करता है। इसमें आयरन, पोटेशियम और मैग्नीज भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि कोशिका वृद्धि में मददगार होता है। एस्परैगस भी फाइबर गुणों से युक्त होता है और इससे हृदय संबंधी बीमारियों में भी मदद मिलती है। इसमें एंटीआक्सीडेंट ग्लूटाथियोन भी पाया जाता है जो कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने के काम आता है।  

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन सी सब्जियां आपके शरीर के लिए फायदेमंद हैं

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल