1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नमक के ये अचूक फायदे आपको कर देंगे हैरान, जानें शरीर के लिए कितना जरूरी है नमक

नमक के ये अचूक फायदे आपको कर देंगे हैरान, जानें शरीर के लिए कितना जरूरी है नमक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 10, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 04:34 pm IST

नमक ना केवल खाने में स्वाद के लिए बल्कि हमारे शरीर की बहुत सी जरूरतों को भी पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

acidity
acidity

 

पाचन करे दुरुस्त : नमक हमारे शरीर में पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इससे खाया गया भोजन टूट कर आराम से पच जाता है। इसके अलावा इंटेस्‍टाइनिल ट्रैक्ट और लिवर में भी एंजाइम को उत्तेजित होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में आसानी होती है।

अनिद्रा की समस्या करें दूर :आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव इतना बढ़ गया है कि लोगों की रातों की नींद तक उड़ गई है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए पानी में काला नमक मिलाकर पिएं। काले नमक में मौजूद मिनरल स्ट्रैस हार्मोन को कम कर अनिद्रा की समस्या से निजात पाने में मदद करता है।

हड्डियों की मजबूती : नमक वाला पानी हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। अक्सर हमारा शरीर हमारी हड्डियों से कैल्शियम, मिनरल्स व कई अन्य खनिज खींच लेता है। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। नमक वाला पानी पीने से इन्हीं कमजोरियों को दूर किया जा सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल