1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नमक के ये अचूक फायदे आपको कर देंगे हैरान, जानें शरीर के लिए कितना जरूरी है नमक

नमक के ये अचूक फायदे आपको कर देंगे हैरान, जानें शरीर के लिए कितना जरूरी है नमक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 10, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 04:34 pm IST

नमक ना केवल खाने में स्वाद के लिए बल्कि हमारे शरीर की बहुत सी जरूरतों को भी पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

salt- India TV Hindi
salt

नई दिल्ली: यह बात तो हम सब ही जानते है कि आज हमारे जीवन में नमक का कितना महत्व है।नमक मानव शरीर के लिए बेहद उपयोगी है लेकिन शरीर में इसका संतुलन बना रहना भी जरूरी है,यह ना तो बहुत अधिक हो और ना ही कम हो तो बेहतर है। इसलिए नमक का सेवन हमें उचित मात्रा में करना चाहिए। नमक के बहुत से फायदे हैं,यह हमारी त्‍वचा, भोजन के पाचन,दर्द और ऐंठन में राहत देने के साथ कई बीमारियों में भी राहत प्रदान करता है। लेकिन इसका अधिक सेवन या कम सेवन हमारे लिए शरीर के लिए उचित नहीं माना जाता। वर्तमान समय में व्यक्ति अपने गलत खान-पान के कारण ना जाने कितनी बीमारियों से जूझ रहा है, लाखों कोशिशें करने के बाद भी उसे इस चीज से राहत नहीं मिल पाती। वैसे तो लोग अपने खान-पान में नमक का इस्तेमाल खूब करते है लेकिन फिर भी वे इससे होने वाले फायदो से अंजान है।

नमक ना केवल खाने में स्वाद के लिए बल्कि हमारे शरीर की बहुत सी जरूरतों को भी पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते है नमक से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदो के बारें में:-

त्वचा की समस्या से राहत : प्रदूषण का बढ़ना हो या मौसम का बदलना इसका सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर ही देखने को मिलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग ना जाने कितने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते है, लेकिन फिर भी उन्हें इससे कोई राहत नहीं मिलती। रोजाना सुबह गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर पीने से आप इन समस्याओं से कुछ ही दिनों में निजात पा सकते हैं।

आयोडीन की कमी से राहत : आयोडीन एक ऐसा माइक्रोपोशक तत्व है जो हमारे शरीर के विकास और हमारे जीने के लिए बहुत आवश्यक है। इसकी कमी से व्यक्ति में वज़न बढ़ना, खून में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ना और ठंड बर्दाश्त ना होना जैसे लक्षण दिखाई देते है। शरीर में आयोडीन की कमी होने से व्यक्ति का चेहरा फूल जाता है, थाइराइड की भी कमी होने लगती है तथा मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में भी बाधा आती है। रोजाना नियमित मात्रा में नमक का सेवन करने से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

एसिडिटी जैसे अन्य समस्याओं से राहत : रोज सुबह गर्म पानी में चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और इससे पेट में एसिडिटी की भी समस्या नहीं होती। हमारा शरीर बीमार तब पड़ता है जब हमारी बॉडी डिटॉक्स नहीं होती। काला नमक बॉडी को डिटॉक्स करके शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया का नाश करता है। इसके अलावा व्यक्ति को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल