1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अब आलू वजन बढ़ाएंगे नहीं बल्कि घटाएंगे, जानिए कैसे

अब आलू वजन बढ़ाएंगे नहीं बल्कि घटाएंगे, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 07:32 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 07:32 am IST

जर्नल ऑफ़ अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जिन लोगों ने आलू से बनी हेल्दी डिशेज का हफ्ते में कम से कम पांच बार सेवन किया उनके वजन में कमी पायी गयी। जानिए आखिर आलू आपका वजन कैसे घटाएगा।

potato
potato

वर्कआउट के लिए दिलाएं एनर्जी
इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जोकि आपके शरीर में एनर्जी की मात्रा को पूरा करता है। जर्नल स्पोर्ट्स मैगजीन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार शरीर के कार्बोहाइड्रेट की उपस्थिति हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और मैराथन ट्रेनिंग के दौरान आपकी परफॉरमेंस को बढ़ा देती है, और जितनी क्षमता के साथ आप इन एक्सरसाइज को करेंगे आप उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न कर पायेंगे। इसके साथ ही आलू में मौजूद फाइबर आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।

काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट करें वजन को कम
जर्नल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार आलू में काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है जिस कारण इन्सुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है जो कि आपका वजन कम करने में मदददागर होता है। इसलिए वाइट ब्रेड या वाइट पास्ता की जगह इसका सेवन करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल