1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अब आलू वजन बढ़ाएंगे नहीं बल्कि घटाएंगे, जानिए कैसे

अब आलू वजन बढ़ाएंगे नहीं बल्कि घटाएंगे, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 07:32 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 07:32 am IST

जर्नल ऑफ़ अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जिन लोगों ने आलू से बनी हेल्दी डिशेज का हफ्ते में कम से कम पांच बार सेवन किया उनके वजन में कमी पायी गयी। जानिए आखिर आलू आपका वजन कैसे घटाएगा।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: आलू का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सबसे पहले आता है कि इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ता है। लेकिन हम आपक बता दें कि आलू खाने से कभी भी आपका वजन नहीं बढ़ता है। बल्कि आप इसे किस चीज के साथ खाते है। इस बात पर निर्भर करता है आपका मोटापा।

ये भी पढ़े

जर्नल ऑफ़ अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जिन लोगों ने आलू से बनी हेल्दी डिशेज का हफ्ते में कम से कम पांच बार सेवन किया उनके वजन में कमी पायी गयी। जानिए आखिर आलू आपका वजन कैसे घटाएगा।

देर तक रखें आपके पेट को भरा

आलू एक ऐसे सब्जी है जो काफी देर तक आपके पेट को भरा हुआ रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और स्टार्च पाया जाता है। जिसके कारण आपको ज्यादा देर भूख नहीं लगती है। जिस कारण आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। शोध की बात माने तो अन्य सब्जियों के मुकाबले इसमें अधिक प्रोटीन पाया जाता है।

होती है कम कैलोरी
इसमें कैलोरी की बात करें, तो एक मध्यम साइज़ के आलू में मात्रा 150 कैलोरी होती है। इसके साथ ही कैलोरी इस बात पर निर्भर करती है कि इसे आपक किस रुप में सेवन कर रहे है। अगर आप आलू को फ्राई करने की बजाय उसे उबालकर या बेक करके खाते हैं तो मिलने वाले कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है और इस तरह इससे बनी डिशेज आपके वजन को कम करने में मदद करती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल